सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India women team to play one-off Test three ODIs in South Africa in December know full schedule

IND W vs SA W: दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगी भारतीय महिला टीम, तीन वनडे; एक टेस्ट मैच की होगी सीरीज

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Fri, 20 Mar 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
सार

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने बताया है कि इस साल के अंत में भारतीय महिला टीम दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और एक टेस्ट मैच की सीरीज होगी।

India women team to play one-off Test three ODIs in South Africa in December know full schedule
भारतीय महिला टेस्ट टीम - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय महिला टीम इस साल के अंत में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगी। भारतीय महिला इस दौरान एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। सीएसए ने कहा कि 20 से 23 तक गकेबरहा में एक टेस्ट मैच होगा, जबकि नौ से 15 दिसंबर तक तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वनडे के मुकाबले पोचेफस्ट्रूम, ब्लेएमफोंटिएन और केप टाउन में खेले जाएंगे। 

Trending Videos


सीएसके ने बयान में कहा, 'दक्षिण अफ्रीका की टीम नौ से 15 दिसंबर तक आईसीसी महिला चैंपियनशिप के तहत भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस दौरे पर 20 से 23 दिसंबर तक गकेबरहा में एकमात्र टेस्ट मैच भी खेला जाएगा। दोनों देशों के बीच यह चौथी बार होगा जब टीमें टेस्ट मैच खेलेंगी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया भी करेगा द.अफ्रीका का दौरा
ऑस्ट्रेलिया भी तीन टी20, तीन वनडे और एक टेस्ट मैच की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी। ये दौरा 18 मार्च से 11 अप्रैल 2027 तक होगा।  टी20 मैचों की सीरीज 18 से 23 मार्च तक खेली जाएगी। इसके बाद 27 मार्च, 31 मार्च और तीन अप्रैल को तीन मैचों की वनजे सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे का अंत आठ से 11 अप्रैल तक एक टेस्ट मैच से होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed