सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   BCB Seeks Government Nod for PSL Participation Amid Pakistan Tensions

खुद के बुने जाल में फंसा BCB: तनाव के बीच क्या पाकिस्तान में सुरक्षित होंगे बांग्लादेशी? PSL में खेलने पर संशय

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: Swapnil Shashank Updated Fri, 20 Mar 2026 01:05 PM IST
विज्ञापन
सार

पाकिस्तान में तनाव के चलते बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल में खिलाड़ियों की भागीदारी पर बड़ा फैसला लिया है। अब खिलाड़ियों को भेजने से पहले सरकार से मंजूरी ली जाएगी। फिलहाल आंशिक एनओसी दिया गया है, लेकिन अंतिम निर्णय सुरक्षा हालात और सरकार की अनुमति पर निर्भर करेगा।
 

BCB Seeks Government Nod for PSL Participation Amid Pakistan Tensions
बांग्लादेश टीम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान में जारी क्षेत्रीय तनाव के बीच पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की भागीदारी पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने साफ कर दिया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार से अनुमति ली जाएगी। हालांकि खिलाड़ियों को पहले ही एनओसी दिया जा चुका था, लेकिन मौजूदा हालात ने स्थिति बदल दी है।
Trending Videos

किन खिलाड़ियों पर असर?
इस फैसले से कुल छह बांग्लादेशी खिलाड़ी प्रभावित हो सकते हैं। इनमें मुस्तफिजुर रहमान और परवेज हुसैन इमोन (लाहौर कलंदर्स) शामिल हैं। वहीं शोरिफुल इस्लाम, नाहिद राणा, तंजीद हसन तमीम और रिशाद हुसैन पेशावर जाल्मी टीम का हिस्सा हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

BCB का बड़ा बयान
बीसीबी के क्रिकेट ऑपरेशंस चेयरमैन नजमुल अबेदिन ने साफ किया कि मौजूदा हालात सामान्य नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'हम अपने खिलाड़ियों को पीएसएल में भेजने से पहले सरकार से अनुमति जरूर लेंगे। सामान्य परिस्थितियों में इसकी जरूरत नहीं होती, लेकिन अभी खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर जोखिम है।' उन्होंने आगे कहा, 'हम सरकार से यह जानना चाहेंगे कि वहां जाना सुरक्षित है या नहीं। उसी आधार पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।'

सरकार के फैसले पर टिकी नजर
नजमुल अबेदीन ने यह भी स्पष्ट किया कि बोर्ड खुद स्थिति का आकलन नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, 'वहां की स्थिति को समझना हमारे लिए आसान नहीं है। सरकार ही बेहतर तरीके से इसका आकलन कर सकती है। अगर सरकार हरी झंडी देती है, तो खिलाड़ी जाएंगे।' इस बयान से साफ है कि अंतिम फैसला पूरी तरह सरकार के रुख पर निर्भर करेगा।

न्यूजीलैंड सीरीज से टकराव
अगर बांग्लादेशी खिलाड़ी पीएसएल में हिस्सा लेते हैं, तो उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज की तैयारियों से दूर रहना पड़ सकता है। मार्च के अंत में शुरू होने वाली इस सीरीज में तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाएंगे। ऐसे में बोर्ड ने संतुलन बनाने के लिए आंशिक एनओसी जारी किए हैं।

आंशिक NOC का प्लान
बीसीबी ने खिलाड़ियों को पूरी छूट देने के बजाय पार्शिलय एनओसी दिया है, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए उपलब्ध रह सकें। मुस्तफिजुर रहमान को 26 मार्च से 12 अप्रैल और 24 अप्रैल से तीन मई तक, तंजीद, शोरिफुल, राणा और रिशाद को 12 अप्रैल तक, परवेज हुसैन को 21 अप्रैल तक के लिए एनओसी प्राप्त है। इससे साफ है कि बोर्ड पीएसएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहा है।

क्या PSL पर पड़ेगा असर?
हालांकि अभी तक अन्य विदेशी खिलाड़ियों ने अपनी अनुपलब्धता जाहिर नहीं की है, लेकिन बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर बना सस्पेंस पीएसएल के लिए चिंता का विषय बन सकता है। अगर हालात और बिगड़ते हैं, तो अन्य देशों के खिलाड़ी भी अपने फैसले पर पुनर्विचार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed