सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mitchell Starc and Josh Hazlewood are unlikely to be available for their teams first few IPL 2026 matches

आईपीएल टीमों की बढ़ेंगी मुश्किलें: स्टार्क-हेजलवुड टूर्नामेंट के शुरुआती दौर से रह सकते हैं बाहर, जानें कारण?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Fri, 20 Mar 2026 01:55 PM IST
विज्ञापन
सार

मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड भी अपनी-अपनी टीमों से नहीं जुड़े हैं और बताया जा रहा है कि आईपीएल के शुरुआती कुछ मुकाबलों में नहीं खेल सकेंगे।

Mitchell Starc and Josh Hazlewood are unlikely to be available for their teams first few IPL 2026 matches
हेजलवुड और स्टार्क - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 का सीजन शुरू होने से पहले टीमों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड आईपीएल के शुरुआती दौर से बाहर रह सकते हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए इन स्टार तेज गेंदबाजों के वर्कलोड को देख रही है, इसलिए इन दोनों का शुरुआती कुछ मैच में अपनी टीमों के लिए खेलना मुश्किल है। 
Trending Videos

कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टीमों से नहीं जुड़े
स्टार्क आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और हेजलवुड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का प्रतिनिधित्व करते हैं। स्टार्क और हेजलवुड के अलावा अन्य कई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर भी आईपीएल 2026 के पूरे सीजन में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। इससे पहले, सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस और जैक एडवर्ड्स भी टूर्नामेंट के शुरुआती दौर से बाहर हो गए थे। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के नाथन एलिस भी हैम्स्ट्रिंग चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यस्त है ऑस्ट्रेलिया का अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर
ऑस्ट्रेलिया को अगले एक साल में 21 टेस्ट खेलने हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम दक्षिण अफ्रीका, भारत और इंग्लैंड का दौरा करेगी, जबकि 2027 में वनडे विश्व कप होना है। स्टार्क ने पांचों एशेज टेस्ट खेले और बिग बैश लीग में भी हिस्सा नहीं लिया।टी20 क्रिकेट से संन्यास के कारण वह विश्व कप का हिस्सा नहीं थे। ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता टोनी डोडेमेड ने कहा कि कमिंस और हेजलवुड की उपलब्धता टाइमिंग का मसला है। उन्होंने कहा, अगर इसका उलटा होता, आईपीएल पहले और विश्व कप बाद में होता तो वे विश्व कप खेलने के लिए पूरे आईपीएल से बाहर रहते। हम जानते हैं कि वे ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना और जीतना चाहते हैं।

आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इसके लिए खिलाड़ी अपने-अपने टीमों से जुड़ रहे हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी चोट या वर्कलोड के कारण अपनी टीमों से नहीं जुड़ सके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed