सब्सक्राइब करें

T20 WC: जब गंभीर ने सैमसन को लेकर की थी भविष्यवाणी, शशि थरूर ने सुनाया पुराना किस्सा; धोनी से जुड़ा है मामला

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 19 Mar 2026 07:11 PM IST
सार

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने एक बार कांग्रेस सांसद शशि थरूर से कहा था कि संजू सैमसन को अगला महेंद्र सिंह धोनी बनने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह खुद एकमात्र संजू सैमसन हैं।

विज्ञापन
T20 WC: When Gambhir Predicted Samson's Rise Shashi Tharoor Recalls an Old Anecdote
गौतम गंभीर-संजू सैमसन-शशि थरूर - फोटो : ANI
भारतीय क्रिकेट में अक्सर युवा खिलाड़ियों की तुलना महान खिलाड़ियों से की जाती रही है, लेकिन गौतम गंभीर की नजर में संजू सैमसन किसी के उत्तराधिकारी नहीं, बल्कि खुद में एक मुकम्मल पहचान हैं। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के साथ हुई एक पुरानी बातचीत का जिक्र करते हुए गंभीर ने साफ कहा था कि सैमसन को अगला महेंद्र सिंह धोनी बनने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह अपने दम पर एक अलग मुकाम बनाने वाले खिलाड़ी हैं और हालिया टी20 विश्व कप में उनके दमदार प्रदर्शन ने इस बात को पूरी तरह सही साबित कर दिया है।


ये भी पढ़ें: Gautam Gambhir: कोच गंभीर ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा, AI डीपफेक के गलत इस्तेमाल पर रोक की लगाई गुहार
Trending Videos
T20 WC: When Gambhir Predicted Samson's Rise Shashi Tharoor Recalls an Old Anecdote
गौतम गंभीर-शशि थरूर - फोटो : ANI
शुरुआती मुलाकात और भविष्यवाणी
थरूर ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में इस दिलचस्प बातचीत को याद करते हुए सैमसन के हालिया टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। थरूर ने बताया कि उन्होंने सैमसन को तब देखा था जब वह सिर्फ 14 साल के थे। उन्होंने कहा, 'वह एक छोटे कद के लेकिन बड़ी मुस्कान वाले लड़के थे। शरीर से मजबूत और बेहद प्रतिभाशाली वह तब भी विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी दोनों में शानदार थे।' थरूर ने उस समय सैमसन से कहा था कि वह भविष्य में धोनी जैसे बन सकते हैं। लेकिन वर्षों बाद जब उन्होंने यह बात गंभीर को बताई, तो गंभीर ने उन्हें सुधारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
T20 WC: When Gambhir Predicted Samson's Rise Shashi Tharoor Recalls an Old Anecdote
गौतम गंभीर - फोटो : ANI
गंभीर का नजरिया
गंभीर का मानना था कि सैमसन को किसी से तुलना करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आगे कहा, 'वह अगले धोनी नहीं, बल्कि अपने आप में एक अलग पहचान बनाने वाले खिलाड़ी हैं और थरूर के मुताबिक, सैमसन ने यही साबित भी किया।'
T20 WC: When Gambhir Predicted Samson's Rise Shashi Tharoor Recalls an Old Anecdote
संजू सैमसन - फोटो : PTI
टी20 विश्व कप में दमदार रहा सैमसन का प्रदर्शन
संजू सैमसन का टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन रहा था और उनकी बल्लेबाजी भारत के चैंपियन बनने का मुख्य कारण रही। वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में नाबाद 97, सेमीफाइनल में 89 और फाइनल में 89 रन की सैमसन की पारी ने भारत को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। कुल पांच मैचों में 321 रन बनाने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। थरूर ने कहा कि इन पारियों में सैमसन की खास बात उनकी निस्वार्थता थी। उन्होंने आगे कहा, 'वह 89 पर थे, चाहें तो शतक पूरा कर सकते थे, लेकिन टीम के लिए बड़े शॉट खेले और आउट हो गए।' थरूर ने सैमसन को एक शांत, विनम्र और प्रभावी नेता बताया, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी भी बेहतरीन तरीके से संभाली। उन्होंने कहा कि सैमसन ने भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर में स्थिरता और मजबूती दी है। 

ये भी पढ़ें: Ajit Agarkar: क्या 2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed