सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   MS Dhoni Jokes About Playing Till 60, Viral Moment With Sivakarthikeyan Delights CSK Fans

'60 साल तक खेल...!': रिटायरमेंट के सवाल पर धोनी के इस जवाब से चौंक जाएंगे, चेपॉक में हंस पड़े सीएसके के फैंस

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Swapnil Shashank Updated Mon, 23 Mar 2026 09:09 AM IST
विज्ञापन
सार

धोनी ने चेपॉक इवेंट में मजाक में 60 साल तक खेलने की बात कहकर फैंस को उत्साहित कर दिया। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। IPL 2026 में वह खेलेंगे, लेकिन उनकी भूमिका सीमित हो सकती है और यह उनका आखिरी सीजन भी साबित हो सकता है।

MS Dhoni Jokes About Playing Till 60, Viral Moment With Sivakarthikeyan Delights CSK Fans
धोनी और शिवकार्तिकेयन - फोटो : CSK Twitter
विज्ञापन

विस्तार

एमएस धोनी एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं बल्कि एक हल्का-फुल्का मजाक है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में हुए सीएसके फैन इवेंट के दौरान धोनी ने ऐसा बयान दिया, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह भर दिया। इस कार्यक्रम में अभिनेता शिवकार्तिकेयन भी मौजूद थे, जिन्होंने धोनी से मजाकिया अंदाज में अपील की कि वह लंबे समय तक आईपीएल खेलते रहें। इस पर धोनी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया- मैं कोशिश कर सकता हूं… 60 साल तक खेलने की।' उनके इस जवाब पर स्टेडियम तालियों और शोर से गूंज उठा और सीएसके के फैंस हंस पड़े।
Trending Videos

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। सीएसके फैंस ने इसे हाथों-हाथ लिया और धोनी के इस बयान को लेकर नए-नए रिएक्शन आने लगे। कई फैंस ने इसे मजाक से ज्यादा उम्मीद की तरह देखा। हालांकि, धोनी ने यह भी संकेत दिया कि उनकी उम्र में फिटनेस बनाए रखना आसान नहीं है, लेकिन उनके इस हल्के-फुल्के अंदाज ने फैंस को खुश कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

IPL में धोनी का शानदार सफर
धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उन्होंने अब तक 278 मैचों में 5439 रन बनाए हैं और चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार खिताब जिताया है। हालांकि, 2024 सीजन से पहले उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी और टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी गई। पिछले सीजन में चोट के कारण उन्हें फिर कप्तानी संभालनी पड़ी थी।

क्या IPL 2026 होगा आखिरी सीजन?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या IPL 2026 धोनी का आखिरी सीजन होगा? सीएसके मैनेजमेंट के अनुसार, धोनी पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे, लेकिन उनकी भूमिका पहले की तुलना में सीमित और लचीली हो सकती है। पिछले कुछ सीजनों में धोनी का रोल फिनिशर तक सिमट गया है। वह अक्सर आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी करने आते हैं। साथ ही, इम्पैक्ट प्लेयर नियम के कारण उनकी मैदान पर मौजूदगी भी सीमित हो गई है।

CSK में बदलाव का दौर
सीएसके अब नए दौर में प्रवेश कर रही है। टीम में नए खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है और भविष्य को ध्यान में रखते हुए बदलाव किए जा रहे हैं। 2025 सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद, फ्रेंचाइजी अब एमएस धोनी के अनुभव और ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में नए सिरे से शुरुआत करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed