सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   PCB Chief Naqvi Warns Players Against Choosing IPL Over PSL, Sparks Controversy

IPL 2026: पीसीबी अध्यक्ष नकवी की नई गीदड़भभकी! PSL छोड़ आईपीएल में जाने वाले खिलाड़ी के खिलाफ कार्रवाई की धमकी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: Swapnil Shashank Updated Mon, 23 Mar 2026 08:45 AM IST
विज्ञापन
सार

पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने खिलाड़ियों को चेतावनी दी है कि अगर वे PSL छोड़कर IPL में खेलने का विकल्प चुनते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इस बयान से यह साफ होता है कि नकवी और पीसीबी की चिढ़ आईपीएल से कितनी ज्यादा है। पीएसएल में जहां एक तरफ फुस्स खिलाड़ी खेल रहे हैं, वहीं आईपीएल की चमक से नकवी डरे हुए नजर आ रहे हैं।

PCB Chief Naqvi Warns Players Against Choosing IPL Over PSL, Sparks Controversy
नकवी की नई गीदड़भभकी - फोटो : Twitter/ANI
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी की नई गीदड़भभकी सामने आई है। उन्होंने उन खिलाड़ियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है, जिन्होंने आखिरी मिनट में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) छोड़कर आईपीएल में जाने का फैसला किया है। लगातार दूसरे साल ये दोनों लीग एक ही समय पर हो रही हैं।
Trending Videos

 

PCB Chief Naqvi Warns Players Against Choosing IPL Over PSL, Sparks Controversy
नकवी और शनाका - फोटो : Twitter/ANI
मुजरबानी के बाद शनाका
श्रीलंका के दासुन शनाका पाकिस्तान सुपर लीग से अपना नाम वापस लेने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। उन्होंने लाहौर कलंदर्स की टीम को छोड़कर आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने का फैसला किया है। राजस्थान ने शनाका को चोटिल सैम करन की जगह पर बतौर रिप्लेसमेंट टीम में शामिल किया है। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर डेनियल सैम्स लाहौर कलंदर्स में शनाका की जगह लेंगे। ब्लेसिंग मुजरबानी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ आईपीएल का करार पक्का होने के बाद पहले ही पाकिस्तान सुपर लीग से हट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

PCB Chief Naqvi Warns Players Against Choosing IPL Over PSL, Sparks Controversy
ब्लेसिंग मुजरबानी - फोटो : IANS
डरे नकवी ने क्या कहा?
मोहसिन नकवी ने कहा, 'हम नियमों के अनुसार उन खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। पिछले साल भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था (कॉर्बिन बॉश, जिन्हें पीएसएल से एक साल के लिए बैन कर दिया गया था), और इस बार भी वैसा ही होगा।' पिछली बार पेशावर जल्मी के लिए बॉश एक बेहतरीन पसंद थे, लेकिन आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने के लिए उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग से अपना नाम अंतिम समय पर वापस ले लिया था।

ये क्या बोल गए नकवी!
नकवी ने आगे कहा, 'आईपीएल के साथ टकराव कोई समस्या नहीं है, क्योंकि अगर खिलाड़ी वहां जा रहे हैं, तो हमारे यहां भी बेहतरीन खिलाड़ी आ रहे हैं। हम पाकिस्तान सुपर लीग को टालने का जोखिम नहीं उठा सकते थे, क्योंकि हमारे पास पूरे साल में कोई और समय उपलब्ध नहीं है।'

PCB Chief Naqvi Warns Players Against Choosing IPL Over PSL, Sparks Controversy
मोहसिन नकवी - फोटो : Twitter
इन खिलाड़ियों ने पीएसएल से नाम वापस लिया
पीएसएल के इस सीजन के लिए कुछ और खिलाड़ियों ने भी अपना नाम वापस ले लिया है, जिनमें गुडाकेश मोती, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ओटनील बार्टमैन और स्पेंसर जॉनसन शामिल हैं। हालांकि, इनमें से ज्यादातर खिलाड़ियों ने निजी कारणों का हवाला दिया है। पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत 26 मार्च से होनी है और टूर्नामेंट का यह सीजन बंद दरवाजों के पीछे खेला जाएगा। हालांकि, नकवी ने रविवार को घोषणा की कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण पैदा हुए तेल संकट की वजह से टूर्नामेंट का आयोजन अब छह की जगह सिर्फ दो वेन्यू, लाहौर और कराची, में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed