Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Shane Warne Family Set to Receive ₹450 Crore from Rajasthan Royals $1.63 billion Sale for Visionary Contract
{"_id":"69c36ec97ec8e4a076034270","slug":"shane-warne-family-set-to-receive-450-crore-from-rajasthan-royals-15-billion-sale-due-to-visionary-contract-2026-03-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के 15000+ करोड़ में बिकने पर शेन वॉर्न के परिवार को फायदा! क्यों मिलेंगे 450 करोड़?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के 15000+ करोड़ में बिकने पर शेन वॉर्न के परिवार को फायदा! क्यों मिलेंगे 450 करोड़?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Swapnil Shashank
Updated Wed, 25 Mar 2026 10:42 AM IST
सार
शेन वॉर्न ने 2008 में राजस्थान रॉयल्स के साथ एक खास डील साइन किया था। इस डील के तहत वह जब तक इस फ्रेंचाइजी के लिए खेलते, तब तक उन्हें हर साल के लिए 0.75% हिस्सेदारी मिलती। वॉर्न ने फ्रैंचाइजी के लिए चार सीजन खेले, जिससे उनकी कुल हिस्सेदारी तीन प्रतिशत हो गई। यह राशि उनके परिवार को आईपीएल 2026 के बाद मिलेगी, बशर्ते बीसीसीआई इसे मंजूरी दे दे।
आईपीएल के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक रहा। दो फ्रेंचाइजी को लेकर दो बड़ी डीलों ने इस लीग की चमक को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। जहां एक तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्वामित्व बदल गया, वहीं अमेरिकी मूल के बिजनेसमैन काल सोमानी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने राजस्थान रॉयल्स की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी 1.63 अरब डॉलर (करीब 15,290 करोड़ रुपये) में खरीद ली। राजस्थान और काल सोमानी की डील के बाद अचानक दिवंगत क्रिकेटर शेन वॉर्न सुर्खियों में आ गए। आइए जानते हैं कि ऐसा क्या हुआ है कि वॉर्न चर्चा में हैं और उनके परिवार को इस डील से क्यों फायदा होने वाला है...
Trending Videos
2 of 6
शेन वॉर्न
- फोटो : ANI
एक क्लॉज की वजह से चर्चा में वॉर्न
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न, जो मैदान पर अपनी जादुई गेंदों के लिए जाने जाते थे, वह एक दूर की सोच रखने वाले शख्स भी थे। उन्हें सही समय पर सही दांव लगाने के लिए जाना जाता था। 2008 में आईपीएल के पहले सत्र में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान बनने पर, उन्होंने कथित तौर पर अपने अनुबंध में एक ऐसा क्लॉज शामिल किया था, जो लगभग दो दशक बाद उनके परिवार को एक बड़ी वित्तीय सौगात देने वाला है। यह क्लॉज तब एक्टिव हुआ जब राजस्थान रॉयल्स को काल सोमानी के नेतृत्व वाले एक अमेरिकी कंसोर्टियम ने 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 15,290 करोड़ रुपये) की भारी राशि में खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
शेन वॉर्न
- फोटो : ANI
वॉर्न का 'वन-स्टॉप शॉप' डील
2008 सीजन से पहले जब राजस्थान रॉयल्स ने वॉर्न को साइन किया था, तब उन्हें न केवल कप्तान की भूमिका सौंपी गई थी, बल्कि फ्रेंचाइजी में क्रिकेट संचालन का पूरा नियंत्रण भी दिया गया था। इस सौदे के एक हिस्से के रूप में, दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई आइकन को टीम के लिए खेले गए प्रत्येक वर्ष के लिए 0.75 प्रतिशत स्वामित्व हिस्सेदारी दी गई थी। शेन वॉर्न ने एक बार 'द हेराल्ड सन' को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया था, 'मेरे डील का हिस्सा यह था कि उन्होंने मुझसे कप्तान, कोच बनने और अपनी मर्जी से एक क्रिकेट टीम चलाने के लिए कहा। यह एक 'वन-स्टॉप शॉप' था।'
4 of 6
शेन वॉर्न
- फोटो : ANI
विरासत में मिली करोड़ों की दौलत
वॉर्न ने फ्रेंचाइजी के साथ चार सीजन बिताए, जिसमें 2008 में उद्घाटन सत्र में टीम को चैंपियन बनाना भी शामिल था। चार साल फ्रेंचाइजी के साथ रहने की वजह से और 0.75 प्रतिशत हर सीजन के स्वामित्व में उनकी कुल हिस्सेदारी बढ़कर तीन प्रतिशत हो गई। अब जब टीम 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर में बेची गई है, तो वॉर्न की हिस्सेदारी का रकम तकरीबन 450-460 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
5 of 6
शेन वॉर्न
- फोटो : ANI
आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद क्या होगा?
उनके परिवार को आईपीएल 2026 संस्करण के खत्म होने के बाद इस हिस्सेदारी को बेचने और पैसे घर ले जाने की इजाजत होगी। हालांकि राजस्थान और काल सोमानी के बीच डील को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से पुष्टि किया जाना बाकी है। यह फ्रेंचाइजी मूल रूप से 2008 में मनोज बडाले के नेतृत्व वाली इमर्जिंग मीडिया द्वारा मात्र 67 मिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीदी गई थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।