सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ vs SA: New Zealands Star Batter Amelia Kerr sets World Record know

NZ vs SA: क्यों चर्चा में आईं न्यूजीलैंड की स्टार बल्लेबाज अमेलिया केर, कौन सा विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 22 Mar 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
सार

अमेलिया केर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार 10 पारियों में 30+ रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया और अपनी शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाई। न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर 5 मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।

NZ vs SA: New Zealands Star Batter Amelia Kerr sets World Record know
अमेलिया केर - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार

न्यूजीलैंड की बल्लेबाज अमेलिया केर ने विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। अमेलिया टी20 अंतरराष्ट्रीय में, पुरुषों और महिलाओं, दोनों के क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा 30 से अधिक स्कोर बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला जीतकर न्यूजीलैंड ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।  
Trending Videos


अमेलिया केर ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
अमेलिया केर ने वेलिंग्टन में खेले गए चौथे टी20 में 29 गेंदों पर 31 रन बनाकर अपनी शानदार निरंतरता को जारी रखा। इससे पहले उन्होंने चार ओवरों के स्पेल में 32 रन देकर एक विकेट निकाला, जिसके दम पर न्यूजीलैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका को 159 के स्कोर पर रोकने में सफल रही। अमेलिया के हरफनमौला प्रदर्शन ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस 25 वर्षीय खिलाड़ी ने अब लगातार 10 टी20 इंटरनेशनल पारियों में 30 या उससे ज्यादा रन बनाते हुए नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जो संयुक्त रूप से श्रीलंका की चमारी अटापट्टू और रोमानिया की रेबेका ब्लेक के नाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 मैचों में कैसा रहा अमेलिया का प्रदर्शन?
अमेलिया केर का प्रदर्शन इस सीरीज में भी शानदार रहा है। उन्होंने निरंतरता के साथ हर मुकाबले में बल्ले से अहम योगदान दिया है। अमेलिया के रनों का यह सिलसिला 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 38 गेंदों पर 43 रन बनाकर शुरू हुआ, जिसके बाद 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 46 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए। फिर उन्होंने उसी सीरीज में 36 गेंदों पर 40 और 47 गेंदों पर 66 रन बनाए। इसके बाद 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने 51 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाकर अपने करियर की सबसे यादगार पारी खेली।

दाएं हाथ की बल्लेबाज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 52 गेंदों पर 82 रन बनाकर अपना दबदबा कायम रखा। इसके बाद वह मौजूदा सीरीज में दक्षिण अफ्रीका का सामना करने उतरीं, जहां उन्होंने 44 गेंदों पर 78, 18 गेंदों पर 32, 28 गेंदों पर 30 और 29 गेंदों पर 31 रन बनाए और इस तरह लगातार 10 पारियों में 30 से अधिक रन बनाने का सिलसिला जारी रखा । 11 मैचों की इन 10 पारियों में केर ने 142 के शानदार स्ट्राइक रेट से कुल 554 रन बनाए हैं। अपनी बैटिंग की काबिलियत के अलावा उन्होंने गेंद से भी कमाल दिखाया है। अमेलिया केर ने 6.74 की इकोनॉमी रेट से 12 विकेट लिए हैं, जिससे एक बेहतरीन ऑलराउंडर के तौर पर उनकी अहमियत साबित होती है।

मैच का हाल
रविवार को वेलिंग्टन में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 159 रन लगाए। एनेरी डेर्कसेन ने प्रोटियाज टीम की ओर से सर्वाधिक 32 गेंदों में 55 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि सुने लुस ने 30 रनों का योगदान दिया। हालांकि, 160 रनों के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने 18.3 ओवर में सिर्फ 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की तरफ से सोफी डिवाइन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में 64 रनों की दमदार पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed