सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2026: Kumar Sangakkara only wicketkeeper in IPL who took five dismissals in single match 15 years ago

IPL 2026: आईपीएल का इकलौता विकेटकीपर, जिसने 15 साल पहले एक ही मुकाबले में किए थे पांच शिकार; दिलचस्प है कहानी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Fri, 20 Mar 2026 03:18 PM IST
विज्ञापन
सार

जिस खिलाड़ी की हम बात कर रहे हैं, वह हैं कुमार संगाकारा। संगकारा के नाम आईपीएल मैच में बतौर विकेटकीपर पांच शिकार करने का रिकॉर्ड है। आइए उस मैच के बारे में जानते हैं...

IPL 2026: Kumar Sangakkara only wicketkeeper in IPL who took five dismissals in single match 15 years ago
विकेटकीपर की कहानी (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। यह 19वां सीजन होगा। इससे पहले खेले गए 18 सीजन में सिर्फ एक ही विकेटकीपर के नाम एक मैच में पांच शिकार करने का रिकॉर्ड है। आइए, इस खिलाड़ी और मैच के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Trending Videos

IPL 2026: Kumar Sangakkara only wicketkeeper in IPL who took five dismissals in single match 15 years ago
संगकारा और कोहली - फोटो : BCCI
2011 में खेला गया था मैच
जिस खिलाड़ी की हम बात कर रहे हैं, वह हैं कुमार संगकारा। संगकारा के नाम आईपीएल मैच में बतौर विकेटकीपर पांच शिकार करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने यह कारनामा 14 अप्रैल 2011 को बतौर कप्तान डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ किया था।

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2011 के 11वें मुकाबले में डेक्कन चार्जर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 175 रन बनाए। इस पारी में भरत चिप्ली ने 35 गेंदों में नाबाद 61 रन की पारी खेली। उनके अलावा सनी सोहेल ने 38 रन और कुमार संगकारा ने 36 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। जेपी डुमिनी ने 22 रन बनाए। विपक्षी खेमे से जहीर खान ने सर्वाधिक तीन विकेट निकाले। जोहान वैन डेर वाथ और रायन निनन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2026: Kumar Sangakkara only wicketkeeper in IPL who took five dismissals in single match 15 years ago
संगकारा - फोटो : BCCI
आरसीबी को मिली थी हार
इसके जवाब में आरसीबी निर्धारित ओवरों में नौ विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी। इस टीम के लिए विराट कोहली ने 51 गेंदों में तीन छक्कों और पांच चौकों के साथ 71 रन बनाए, जबकि चेतेश्वर पुजारा ने 25 रन और मयंक अग्रवाल ने 16 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा, कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका।

IPL 2026: Kumar Sangakkara only wicketkeeper in IPL who took five dismissals in single match 15 years ago
संगकारा और कोहली - फोटो : BCCI
संगकारा ने लिए थे पांच कैच
इस बीच कुमार संगकारा ने तिलकरत्ने दिलशान (7), एबी डिविलियर्स (0), सौरभ तिवारी (7) , जोहान वैन डेर वाथ (0) और रायन निनन (3) को विकेट के पीछे कैच आउट किया। संगकारा की बेहतरीन विकेटकीपिंग के दम पर चार्जर्स ने मुकाबला 33 रन से अपने नाम किया। डेक्कन चार्जर्स की तरफ से डेल स्टेन और मनप्रीत गोनी ने तीन-तीन विकेट निकाले। ईशांत शर्मा, डेन क्रिस्चियन और अमित मिश्रा ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed