सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   War Disrupts Shipping, England Cricket Faces Dukes Ball Shortage Ahead of New Season

क्या इंग्लैंड क्रिकेट को झेलना पड़ेगा बड़ा झटका?: ड्यूक बॉल की कमी से बढ़ीं मुश्किलें, शिपिंग पर पड़ा बड़ा असर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Swapnil Shashank Updated Fri, 20 Mar 2026 09:11 AM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम एशिया में तनाव के कारण शिपिंग बाधित होने से इंग्लैंड में ड्यूक गेंदों की कमी हो गई है। इससे नए क्रिकेट सीजन की तैयारियां प्रभावित हो सकती हैं। सप्लाई आधी रह गई है और ट्रांसपोर्ट लागत भी तीन गुना बढ़ गई है, जिससे आयोजकों के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है।

War Disrupts Shipping, England Cricket Faces Dukes Ball Shortage Ahead of New Season
मैकुलम और बटलर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब क्रिकेट तक पहुंच गया है। इंग्लैंड के आगामी क्रिकेट सीजन से पहले ड्यूक गेंदों की भारी कमी देखने को मिल रही है, जिससे आयोजकों के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव देखने को मिला है और इससे जान और माल को काफी नुकसान पहुंचा है। 
Trending Videos

आधी रह गई गेंदों की सप्लाई
इंग्लैंड में तीन अप्रैल से नए सीजन की शुरुआत होनी है, लेकिन ड्यूक्स क्रिकेट बॉल का स्टॉक सामान्य के मुकाबले लगभग आधा रह गया है। इन गेंदों का उपयोग काउंटी चैंपियनशिप और घरेलू टेस्ट मैचों में किया जाता है, जहां सभी 18 फर्स्ट क्लास टीमें हिस्सा लेती हैं। ऐसे में सप्लाई में कमी से मैचों की तैयारी प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिपिंग और लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी समस्या
ड्यूक गेंद बनाने वाली कंपनी ब्रिटिश क्रिकेट बॉल्स लिमिटेड के मालिक दिलीप जजोदिया ने बताया कि खाड़ी क्षेत्र में संघर्ष के कारण माल ढुलाई में भारी देरी हो रही है। उन्होंने कहा, 'खाड़ी में जारी तनाव के चलते हम एक बड़े संकट का सामना कर रहे हैं। हमें क्लबों को सीजन की शुरुआत में उनके कोटे की सिर्फ 50 प्रतिशत गेंदें देकर काम चलाना पड़ रहा है।' जजोदिया ने यह भी बताया कि उपमहाद्वीप में तैयार सामान होने के बावजूद एयरलाइंस उसे समय पर ले जाने में असमर्थ हैं, क्योंकि रास्तों में भारी जाम और सुरक्षा चिंताएं बनी हुई हैं।

बढ़ी ट्रांसपोर्ट लागत
तनाव का असर सिर्फ सप्लाई पर ही नहीं, बल्कि लागत पर भी पड़ा है। पहले जहां एयर कार्गो का किराया लगभग पांच डॉलर प्रति किलो था, वहीं अब यह बढ़कर 15 डॉलर प्रति किलो तक पहुंच गया है। जजोदिया ने कहा, 'अगर अचानक पश्चिम एशिया में रॉकेट चलने लगें, तो माल ढुलाई एक बड़ी समस्या बन जाती है।'

ट्रंप पर हल्का-फुल्का तंज
गंभीर हालात के बीच जाजोदिया ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'काश मुझे पहले से पता होता, तो मैं डोनाल्ड ट्रंप से कहता कि क्रिकेट सीजन से पहले कोई हमला न करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed