{"_id":"69bbd6e329048674610b335b","slug":"yuzvendra-chahal-shock-reveal-before-ipl-2026-stopped-drinking-alcohol-know-details-2026-03-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब होगा कमबैक!: शराब को कहा अलविदा, फिटनेस पर ध्यान दे रहे युजवेंद्र चहल; PBKS को चैंपियन बनाने की तैयारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अब होगा कमबैक!: शराब को कहा अलविदा, फिटनेस पर ध्यान दे रहे युजवेंद्र चहल; PBKS को चैंपियन बनाने की तैयारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 19 Mar 2026 04:28 PM IST
सार
युजवेंद्र चहल ने आईपीएल 2026 से पहले फिटनेस सुधारने और बेहतर प्रदर्शन के लिए शराब छोड़ दी है और पिछले छह महीनों से इससे दूर हैं।
विज्ञापन
1 of 5
युजवेंद्र चहल
- फोटो : ANI
Link Copied
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने आईपीएल 2026 से पहले अपनी फिटनेस और प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने शराब पीना पूरी तरह से छोड़ दिया है और पिछले छह महीनों से इससे दूर हैं। यह खुलासा उन्होंने पूर्व दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज एबी डिविलियर्स के साथ एक पॉडकास्ट में किया।
फिटनेस और प्रदर्शन पर फोकस
चहल इस बार आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलेंगे। उन्होंने कहा कि अब उनकी उम्र 35 साल हो चुकी है, इसलिए वह अपनी फिटनेस को लेकर और ज्यादा सजग हो गए हैं। चहल ने कहा, 'मैंने शराब पीना बंद कर दिया है। अब मैं अपनी टीम के लिए 150% देना चाहता हूं और एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर युवाओं के लिए उदाहरण बनना चाहता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
युजवेंद्र चहल
- फोटो : ANI
पिछले आईपीएल में चहल का प्रदर्शन
आईपीएल 2025 में चहल का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा था। 14 मैचों में उन्होंने 16 विकेट लिए। टीम फाइनल तक भी पहुंची, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के हाथों उसे करारी शिकस्त मिली।
4 of 5
युजवेंद्र चहल
- फोटो : ANI
चोटों ने किया परेशान
चहल ने बताया कि 2025 सीजन में चोटों ने उनके प्रदर्शन को काफी प्रभावित किया। केकेआर के खिलाफ मैच के बाद उनकी पसलियों में फ्रैक्चर हुआ। बाद में उंगली में चोट लगी। इन चोटों की वजह से वह सेमीफाइनल और फाइनल में अपनी पूरी क्षमता से गेंदबाजी नहीं कर पाए। उन्होंने कहा, 'मैं खुद से निराश था। इस बार मेरा फोकस सबसे पहले अपने शरीर का ख्याल रखना है।'
विज्ञापन
5 of 5
पंजाब किंग्स की टीम
- फोटो : ANI
आईपीएल 2026 और टीम इंडिया पर नजर
चहल का लक्ष्य इस बार सिर्फ अच्छा प्रदर्शन करना ही नहीं, बल्कि पंजाब किंग्स को पहला आईपीएल खिताब दिलाना भी है। इसके अलावा वह टीम इंडिया में वापसी करना चाहते हैं। उन्होंने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2023 में खेला था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।