{"_id":"69bbbc4c4f3bba5e2a061b84","slug":"gudi-padwa-from-sachin-harbhajan-to-suryakumar-laxman-and-rahane-veteran-cricketers-extended-their-greetings-2026-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gudi Padwa: सचिन-हरभजन से लेकर सूर्यकुमार-लक्ष्मण और रहाणे तक, दिग्गज क्रिकेटरों ने दी गुड़ी पड़वा की बधाई","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Gudi Padwa: सचिन-हरभजन से लेकर सूर्यकुमार-लक्ष्मण और रहाणे तक, दिग्गज क्रिकेटरों ने दी गुड़ी पड़वा की बधाई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Swapnil Shashank
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:35 PM IST
विज्ञापन
सार
आज यानी 19 मार्च 2026 को गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जा रहा है। गुड़ी पड़वा महाराष्ट्र का प्रमुख त्योहार है, जो हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।
गुड़ी पड़वा
- फोटो : IANS
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर, हाल ही में भारत को अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप जिताने वाले सूर्यकुमार यादव, पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह, बीसीसीआई के क्रिकेट ऑफ एक्सिलेंस के प्रमुख और पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण, पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले और अजिंक्य रहाणे ने सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को 'गुड़ी पड़वा' और 'उगादी' की बधाई दी है।
Trending Videos
सचिन तेंदुलकर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'आपको और आपके परिवार को गुड़ी पड़वा और मराठी नए साल की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह नया साल खुशी, आनंद और समृद्धि लाए, यही मेरी दिल से प्रार्थना है।' सूर्यकुमार यादव ने लिखा, 'नए सपनों के साथ नई शुरुआत का स्वागत करें। सभी को गुड़ी पड़वा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'
View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
हरभजन सिंह ने एक्स पर लिखा, 'नया साल, नई ऊर्जा, एक जुड़ाव। हम जुड़े हुए हैं, स्वास्थ्य से, परंपरा से, आपसे। हैप्पी उगादी और गुड़ी पड़वा।' वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, 'एक नया साल। कई परंपराएं। हैप्पी उगादी, गुड़ी पड़वा, चेटी चंद, नवरेह, साजिबू नोंग्मा पनबा। विविधता में एकता का जश्न। सभी को नई शुरुआत और असिमित संभावनाओं के लिए शुभकामनाएं।'
View this post on Instagram
अजिंक्य रहाणे ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'गुड़ी पड़वा पर दिल से शुभकामनाएं। नया साल आपकी जिंदगी में खुशियां, सफलता लाए।' अनिल कुंबले ने लिखा, 'उगादी के इस पावन मौके पर, आपको और आपके परिवार को नए साल की हार्दिक शुभकामनएं।'
गुड़ी पड़वा हिंदू लूनिसोलर कैलेंडर की शुरुआत का प्रतीक है। इसे रंग-बिरंगे जुलूस और पारंपरिक रस्मों के साथ मनाया जाता है। गुड़ी पड़वा को महाराष्ट्र में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। उगादी, गुड़ी पड़वा, चेटी चंद, नवरेह और साजिबू नोंग्मा पनबा हिंदू नए साल के अलग-अलग, क्षेत्रीय त्योहार हैं जो एक ही दिन (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) को पड़ते हैं। ये त्योहार आमतौर पर मार्च-अप्रैल में मनाए जाते हैं।
गुड़ी पड़वा हिंदू लूनिसोलर कैलेंडर की शुरुआत का प्रतीक है। इसे रंग-बिरंगे जुलूस और पारंपरिक रस्मों के साथ मनाया जाता है। गुड़ी पड़वा को महाराष्ट्र में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। उगादी, गुड़ी पड़वा, चेटी चंद, नवरेह और साजिबू नोंग्मा पनबा हिंदू नए साल के अलग-अलग, क्षेत्रीय त्योहार हैं जो एक ही दिन (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) को पड़ते हैं। ये त्योहार आमतौर पर मार्च-अप्रैल में मनाए जाते हैं।