Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Unfit Players in T20 World Cup? Babar, Fakhar Controversy Raises Questions on PCB Medical Team
{"_id":"69bb6b9c36a01ad01d0b8ccb","slug":"unfit-players-in-t20-world-cup-babar-fakhar-controversy-raises-questions-on-pcb-medical-team-2026-03-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pakistan Controversy: क्या टी20 विश्वकप के दौरान अनफिट थे बाबर-फखर? पाकिस्तान टीम के फिजियो सवालों के घेरे में","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Pakistan Controversy: क्या टी20 विश्वकप के दौरान अनफिट थे बाबर-फखर? पाकिस्तान टीम के फिजियो सवालों के घेरे में
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: Swapnil Shashank
Updated Thu, 19 Mar 2026 08:51 AM IST
सार
टी20 विश्व कप के दौरान बाबर आजम और फखर जमां की फिटनेस को लेकर विवाद गहरा गया है। रिपोर्ट्स में दोनों के अनफिट होने का दावा किया गया है। फिजियो और पीसीबी मेडिकल सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं। अब बोर्ड जांच करेगा, जिसके बाद सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
1 of 5
फखर जमां और बाबर आजम
- फोटो : ANI
Link Copied
पाकिस्तान क्रिकेट में एक नया विवाद सामने आया है, जिसने टीम मैनेजमेंट और मेडिकल सिस्टम दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबर आजम और फखर जमां को टी20 विश्व कप के लिए उस समय चुना गया था, जब वे पूरी तरह फिट नहीं थे। इस खुलासे के बाद क्रिकेट जगत में हलचल तेज हो गई है।
Trending Videos
2 of 5
बाबर आजम और फखर जमां
- फोटो : ANI
जांच की मांग तेज
मामले ने तूल तब पकड़ा जब आकिब जावेद ने खुलकर इस पर सवाल उठाए। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।' वहीं, पीसीबी मेडिकल पैनल से जुड़े विशेषज्ञ डॉ. जावेद मुगल ने भी खिलाड़ियों की फिटनेस क्लियरेंस प्रक्रिया पर चिंता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बाबर आजम और फखर जमां
- फोटो : ANI
चोट की गंभीरता छुपी?
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि विश्व कप के बाद जब बाबर आजम की दोबारा जांच हुई, तो उनकी चोट पहले के अनुमान से ज्यादा गंभीर पाई गई। यही वजह रही कि उन्होंने नेशनल टी20 कप से दूरी बना ली।
दूसरी ओर, फखर जमां भी लंबे समय से चोट से जूझ रहे थे, जिससे उनकी फिटनेस पर सवाल और गहरे हो गए हैं।
4 of 5
बाबर आजम और फखर जमां
- फोटो : ANI
फिजियो की भूमिका कटघरे में
इस पूरे विवाद में टीम के फिजियो क्लिफ डीकन की भूमिका पर भी अंगुलियां उठ रही हैं। चयन समिति का कहना है, 'हमने केवल उन्हीं खिलाड़ियों को चुना जिन्हें फिजियो से फिटनेस क्लीयरेंस मिला था।'
हालांकि, क्लिफ डीकन पर पहले भी आरोप लगते रहे हैं कि वह कई बार मामूली चोट वाले खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति देते रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
बाबर आजम और फखर जमां
- फोटो : ANI
PCB करेगा जांच
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब इस मामले की जांच करने जा रहा है। अगर यह साबित होता है कि अनफिट खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया था, तो संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल, बाबर आजम नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब कर रहे हैं और 26 मार्च से शुरू होने वाली पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में पेशावर जाल्मी की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।