सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ahmed Shehzad slams PCB for lack of control know details

Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट की दुर्दशा पर भड़के अहमद शहजाद, PCB को लताड़ा; कहा- और दो कुछ को सत्ता

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 19 Mar 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
सार

टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। सलमान आगा के नेतृत्व में टीम सुपर-8 से ही बाहर हो गई। पाकिस्तान क्रिकेट की दुर्दशा पर अब पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद ने पीसीबी को लताड़ा है।

Ahmed Shehzad slams PCB for lack of control know details
पाकिस्तान टीम-अहमद शहजाद - फोटो : ANI-Ahmed Shahzad (x-videograb)
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद ने पाकिस्तान क्रिकेट की मौजूदा हालत पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को कमजोर बताते हुए उस पर खिलाड़ियों को जरूरत से ज्यादा ताकत देने का आरोप लगाया। शहजाद ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि उन्होंने अपने करियर में पीसीबी को इतना कमजोर कभी नहीं देखा। उनके मुताबिक, बोर्ड के पास अधिकार तो हैं, लेकिन फैसले लेने में वह खिलाड़ियों के सामने झुकता नजर आता है।
Trending Videos


ये भी पढ़ें: Pakistan Controversy: क्या टी20 विश्वकप के दौरान अनफिट थे बाबर-फखर? पाकिस्तान टीम के फिजियो सवालों के घेरे में
विज्ञापन
विज्ञापन

टी20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन
पाकिस्तान टीम का हालिया प्रदर्शन भी चिंता का विषय बना हुआ है। टीम पिछले चार आईसीसी टूर्नामेंट में नॉकआउट तक नहीं पहुंच सकी और हाल ही में हुए टी20 विश्व कप 2026 में भी सुपर-8 चरण से बाहर हो गई। शहजाद ने पीसीबी पर नए खिलाड़ियों को मौका न देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हर टूर्नामेंट के बाद बोर्ड कोई नया “पैंतरा” अपनाता है, लेकिन अब जनता उनकी रणनीति समझ चुकी है।

पीएसएल पर भी शहजाद ने दागे सवाल
इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि पीसीबी ने कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों को ब्रांड बनाकर पूरी टीम उन्हीं पर निर्भर कर दी, जिससे सिस्टम असंतुलित हो गया। शहजाद ने कहा कि इन खिलाड़ियों को कप्तानी, स्पॉन्सरशिप और ज्यादा अधिकार दिए गए, लेकिन बदले में टीम को नतीजे नहीं मिले। उन्होंने खिलाड़ियों पर आरोप लगाया कि वे जिम्मेदारी लेने के बजाय एक-दूसरे पर आरोप मढ़ते हैं और उनका अहंकार अब भी कम नहीं हुआ है। इस बीच, पाकिस्तान टीम का खराब दौर जारी है। टी20 विश्व कप के बाद टीम को कम रैंकिंग वाली बांग्लादेश से वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा, जिससे आलोचना और तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें: IPL vs PSL Captains: आईपीएल में 10 कप्तान भारतीय; रिटायर या फुस्स गैर पाकिस्तानियों पर पीएसएल में ज्यादा भरोसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed