सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: Delhi Capitals appoints John Mooney as fielding coach, Rishabh Pant and Arjun Tendulkar friendship

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में बदलाव, लखनऊ में आते ही पक्के दोस्त बने ऋषभ पंत-अर्जुन तेंदुलकर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 19 Mar 2026 02:49 PM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है। टीम प्रबंधन ने जॉन मूनी को फील्डिंग कोच बनाया है। वहीं, लखनऊ में शामिल होते ही अर्जुन तेंदुलकर और ऋषभ पंत पक्के दोस्त बन गए हैं।

IPL 2026: Delhi Capitals appoints John Mooney as fielding coach, Rishabh Pant and Arjun Tendulkar friendship
जॉन मूनी-ऋषभ पंत-अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 28 मार्च से टूर्नामेंट के 19वें संस्करण की शुरुआत होनी है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है। टीम में जॉन मूनी की एंट्री हुई है। उन्हें फील्डिंग कोच बनाया गया है। वहीं, लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत की महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर से पक्की दोस्ती हो गई है।
Trending Videos

जॉन मूनी बने दिल्ली के फील्डिंग कोच
अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने के लिए प्रयासरत दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 से पहले अपनी कोचिंग टीम को और मजबूत किया है और आयरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जॉन मूनी को फील्डिंग कोच के रूप में नियुक्त किया है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से लेवल 3, 2, और 1 कोचिंग सर्टिफिकेट प्राप्त जॉन मूनी दिल्ली में ज्ञानेश्वर राव और एंटोन रॉक्स की जगह लेंगे। दोनों आईपीएल 2025 के बाद टीम से अलग हो गए थे। जॉन मूनी दिल्ली कैपिटल्स की पहले से मजबूत कोचिंग टीम को और मजबूती देंगे। दिल्ली कैपिटल्स की कोचिंग टीम में हेमंग बदानी (हेड कोच), मुनाफ पटेल (बॉलिंग कोच), इयान बेल (सहायक कोच) शामिल हैं। वेणुगोपाल राव टीम के डायरेक्टर हैं।

जॉन मूनी के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोचिंग का अनुभव है। वह 2018 से 2019 के बीच अफगानिस्तान के फील्डिंग कोच रहे हैं। इसी दौरान अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने 2019 में वेस्टइंडीज की पुरुष टीम के साथ भी काम किया था। इस साल जनवरी से आयरलैंड की महिला टीम के अस्थायी कोच हैं।

44 साल के जॉन मूनी ने आयरलैंड के लिए 2006 से 2015 के बीच 64 वनडे और 27 टी20 मैच खेले। बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले मूनी ने वनडे की 55 पारियों में 14 बार नाबाद रहते हुए 3 अर्धशतक लगाते हुए 963 रन बनाए। वहीं टी20 की 23 पारियों में 231 रन बनाए। वहीं दाएं से मध्यम गति की तेज गेंदबाजी करने वाले इस खिलाड़ी ने वनडे में 48 और टी20 में 10 विकेट लिए थे। वह आयरलैंड के लिए तीन वनडे (2007, 2011 और 2015) और 2 टी20 विश्व कप खेल चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एलएसजी में पक्के दोस्त बने पंत और अर्जुन
आईपीएल 2026 में अर्जुन मुंबई इंडियंस की जगह लखनऊ सुपर जाएंट्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। एलएसजी ने अभ्यास सत्र का एक वीडियो साझा किया है जिसमें पंत और अर्जुन एक दूसरे से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान पंत अर्जुन के बल्ले का वजन जानकर हैरान हो जाते हैं। 

वीडियो में पंत ने अर्जुन से उनके बल्ले का वजन पूछा। अर्जुन ने बताया, 1220 ग्राम। इतना सुनकर पंत हैरान रह गए। पंत ने पूछा कि भारी बल्ले से खेलने का क्या फायदा है, तो अर्जुन ने जवाब दिया, इसे छूने पर भी उड़ता है। पापा 1310-1315 के साथ खेलते थे। मैं 1200 से नीचे नहीं जाता। अर्जुन तेंदुलकर और ऋषभ पंत की उम्र में ज्यादा अंतर नहीं है। इसलिए एलएसजी कैंप में मिलते ही दोनों दोस्त बन गए हैं। वीडियो में पंत एक जगह अर्जुन से यह कहते हुए दिखते हैं कि जब भी जरूरत होगी, वह उनके लिए मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed