{"_id":"69bb9c44fa60c76df001e901","slug":"dinesh-karthik-and-dipika-pallikal-welcome-baby-girl-joy-returns-to-the-family-2026-03-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dinesh Karthik-Dipika Pallikal: दिनेश कार्तिक के घर फिर गूंजी किलकारी, पत्नी दीपिका ने बेटी को दिया जन्म","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Dinesh Karthik-Dipika Pallikal: दिनेश कार्तिक के घर फिर गूंजी किलकारी, पत्नी दीपिका ने बेटी को दिया जन्म
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Swapnil Shashank
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:18 PM IST
सार
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लिकल के घर खुशियों ने फिर दस्तक दी है। दीपिका ने बेटी को जन्म दिया, जिससे परिवार में जश्न का माहौल है। फैंस और खेल जगत से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
विज्ञापन
1 of 3
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल
- फोटो : Instagram
भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और स्क्वॉश स्टार दीपिका पल्लीकल के घर बेटी का जन्म हुआ है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। कपल ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'हमारे दिलों में दुआओं और शब्दों से परे शुक्रिया के साथ, हम खुशी-खुशी अपनी प्यारी बेटी का इस दुनिया में स्वागत करते हैं। कबीर और जियान अपनी छोटी बहन, राहा पल्लीकल कार्तिक को देखकर बहुत खुश हैं। प्यार, दीपिका और दिनेश।' दिनेश के इस पोस्ट पर विराट कोहली ने भी प्रतिक्रिया दी है और दिल का इमोजी बनाया है। इसके अलावा क्रुणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी शर्मा ने भी बधाई दी है। बैडमिंटन स्टार चिराग शेट्टी ने भी कमेंट किया है। इसके अलावा अन्य खिलाड़ी भी बधाई दे रहे हैं।
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल
- फोटो : Instagram
इस कपल ने 25 अगस्त, 2015 को पारंपरिक हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की और 2021 में उनके जुड़वां बच्चे हुए। दिनेश कार्तिक एक बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज रहे हैं और देश के लिए तीनों ही फॉर्मेट में खेल चुके हैं। कार्तिक को बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को निदाहास ट्रॉफी में चैंपियन बनाने के लिए हमेशा याद किया जाता है। वह 2007 टी20 विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम के भी सदस्य रहे हैं। दिनेश का आईपीएल करियर भी शानदार रहा है।
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल
- फोटो : Instagram
संन्यास के बाद वह बतौर कोच और कमेंटेटर क्रिकेट की दुनिया में सक्रिय हैं। दिनेश कार्तिक आईपीएल 2025 में आरसीबी के पहली बार मेंटॉर बने थे, और उसी सीजन आरसीबी ने अपना पहला खिताब जीता था। इस बीच, दीपिका ने दुनिया की टॉप-10 रैंकिंग में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला के तौर पर भारतीय स्क्वैश इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया। पद्मश्री से सम्मानित दीपिका कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में पदक जीत चुकी हैं और देश की सम्मानित एथलीटों में से एक हैं।
उन्होंने आखिरी बार अक्तूबर 2023 में हांग्जो एशियन गेम्स में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने मिश्रित डबल्स में गोल्ड मेडल जीता था। 2022 की शुरुआत में मातृ अवकाश से लौटने के बाद, उन्होंने सफल वापसी की, वर्ल्ड डबल्स स्क्वैश चैंपियनशिप में दो खिताब जीते और 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीता।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।