सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Sam Curran Likely to Miss IPL 2026, Rajasthan Royals Explore Replacements

Sam Curran To Miss IPL 2026: सीएसके से राजस्थान पहुंचे सैम करन इस सीजन से लगभग बाहर; क्या है वजह? यहां पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Swapnil Shashank Updated Fri, 20 Mar 2026 10:10 AM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि सैम करन ग्रोइन इंजरी के कारण बाहर हो सकते हैं। टीम अब उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में है। इस बीच जडेजा और डोनोवन फरेरा जैसे विकल्प टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं।

Sam Curran Likely to Miss IPL 2026, Rajasthan Royals Explore Replacements
सैम करन - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करन ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उनकी उपलब्धता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
Trending Videos

चोट ने बिगाड़ी योजना
ईएसपीएन क्रिकइनफो की रिपोर्ट के मुताबिक, 27 वर्षीय करन को संदिग्ध ग्रोइन चोट है। यह चोट इतनी गंभीर मानी जा रही है कि वह आईपीएल 2026 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। करन हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टीम का हिस्सा थे, जहां टीम को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े ट्रेड का हिस्सा थे करन
गौरतलब है कि सैम करन पिछले साल एक बड़े ट्रेड का हिस्सा थे। चेन्नई सुपर किंग्स से उन्हें और रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स में शामिल किया गया था, जबकि संजू सैमसन सीएसके में चले गए थे। करन इससे पहले पंजाब किंग्स और चेन्नई के लिए खेल चुके हैं और 2023 में 18.5 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के कारण काफी चर्चा में रहे थे।

पिछला सीजन रहा फीका
आईपीएल 2025 में करन का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने पांच मैचों में सिर्फ 114 रन बनाए और एक विकेट ही हासिल किया। ऐसे में वह नए सीजन में वापसी कर अपनी छवि सुधारना चाहते थे, लेकिन चोट ने उनकी योजनाओं पर पानी फेर दिया।

कप्तानी पर भी उठे सवाल
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने इस बात पर हैरानी जताई थी कि राजस्थान ने करन या जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को कप्तान नहीं बनाया और रियान पराग को यह जिम्मेदारी दी। हालांकि टीम मैनेजमेंट ने युवा नेतृत्व पर भरोसा जताया है।

रिप्लेसमेंट की तलाश में RR
करन की चोट के बाद राजस्थान रॉयल्स अब उनके विकल्प की तलाश में जुट गई है। टीम के पास रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी ऑलराउंडर पहले से मौजूद हैं। इसके अलावा डोनोवन फरेरा भी टीम में हैं, जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और उपयोगी ऑफ स्पिन से योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed