सब्सक्राइब करें

IPL 2026: 10 विदेशी स्टार्स, जो इस साल कर सकते हैं आईपीएल डेब्यू; इनमें से छह को तो पहली बार मिला कॉन्ट्रैक्ट

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Fri, 20 Mar 2026 10:46 AM IST
सार

आईपीएल 2026 में 10 विदेशी खिलाड़ी डेब्यू के लिए तैयार हैं, जिनमें छह को पहली बार कॉन्ट्रैक्ट मिला है। ये खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं और इस सीजन को और ज्यादा रोमांचक बना सकते हैं।

विज्ञापन
IPL 2026: 10 Overseas Players Set for Debut, Teams Eye Fresh Match-Winners
डकेट, कूपर कोनोली, ड्वारशुइस, फॉक्स - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और इस बार कई नए विदेशी खिलाड़ी पहली बार मैदान पर उतरते नजर आएंगे। इन खिलाड़ियों में कुछ ऐसे भी हैं जो लंबे समय से अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, जबकि कुछ को पहली बार आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इन 10 खिलाड़ियों पर खास नजर रहेगी, क्योंकि ये अपनी-अपनी टीमों के लिए एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं। इन 10 में से छह को तो पहली बार आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिला है। आइए जानते हैं...
Trending Videos
IPL 2026: 10 Overseas Players Set for Debut, Teams Eye Fresh Match-Winners
फिन एलेन - फोटो : IANS
1. फिन एलेन (न्यूजीलैंड, KKR)
फिन एलेन एक विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जो पावरप्ले में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें दो करोड़ रुपये में खरीदा है। दिलचस्प बात यह है कि वह 2021 से आईपीएल स्क्वॉड का हिस्सा रहे, लेकिन अभी तक डेब्यू का मौका नहीं मिला। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद अब उनसे उम्मीदें और बढ़ गई हैं। खास बात तो यह है कि टी20 विश्वकप 2026 में उनके साथ ओपनिंग में धमाल मचाने वाले टिम साइफर्ट भी केकेआर में ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2026: 10 Overseas Players Set for Debut, Teams Eye Fresh Match-Winners
पथुम निसांका - फोटो : IANS
2. पथुम निसांका (श्रीलंका, DC)
पथुम निसांका को आखिरकार आईपीएल में मौका मिला और उन्हें पहली बार कॉन्ट्रैक्ट मिला है। दिल्ली ने उन्हें चार करोड़ में खरीदा। वह एक भरोसेमंद टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं, जो लंबी पारी खेलने में माहिर हैं। दिल्ली के लिए ओपनिंग समस्या का समाधान बन सकते हैं। टी20 विश्वकप में उन्होंने एक बेहतरीन शतक भी जड़ा था और वह शानदार फॉर्म में भी चल रहे हैं।
IPL 2026: 10 Overseas Players Set for Debut, Teams Eye Fresh Match-Winners
जैकब डफी - फोटो : ANI
3. जैकब डफी (न्यूजीलैंड, RCB)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने पेस अटैक को मजबूत करने के लिए जैकब डफी को शामिल किया है। उनकी स्विंग गेंदबाजी और अनुभव टीम के लिए अहम हो सकता है, खासकर तब जब आरसीबी का एक प्रमुख गेंदबाज चोट से जूझ रहा हो। जोश हेजलवुड के खेलने पर सस्पेंस है और ऐसे में जैकब डफी अहम भूमिका निभा सकते हैं। डफी को भी पहली बार आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिला है।
विज्ञापन
IPL 2026: 10 Overseas Players Set for Debut, Teams Eye Fresh Match-Winners
ब्लेसिंग मुजरबानी - फोटो : IANS
4. ब्लेसिंग मुजरबानी (जिम्बाब्वे, KKR)
लंबे कद के तेज गेंदबाज मुजरबानी अपनी बाउंस और गति के लिए जाने जाते हैं। केकेआर ने उन्हें मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया और अब वह टीम के विदेशी पेस अटैक का नेतृत्व कर सकते हैं। मुजरबानी इससे पहले भी आईपीएल का हिस्सा रह चुके हैं। 2025 में आरसीबी ने उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया था। वहीं, उससे पहले वह लखनऊ के नेट गेंदबाज रह चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed