सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KKR has received a timely boost ahead of the IPL 2026 season as Matheesha Pathirana declared fit to play IPL

IPL 2026: आईपीएल से पहले केकेआर के लिए राहत की खबर, ये स्टार तेज गेंदबाज फिट घोषित; क्या जल्द टीम से जुड़ेंगे?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Fri, 20 Mar 2026 02:34 PM IST
विज्ञापन
सार

श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने अपना रिहैब पूरा कर लिया है और उन्हें आईपीएल में खेलने की मंजूरी मिल गई है। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ये राहत की खबर है क्योंकि टीम पहले से ही खिलाड़ियों की चोट के कारण मुश्किल में है।

KKR has received a timely boost ahead of the IPL 2026 season as Matheesha Pathirana declared fit to play IPL
केकेआर - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 सीजन से पहले तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए राहत की खबर सामने आई है। टीम के स्टार श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना फिट हो गए हैं और उन्हें टीम से जुड़ने की मंजूरी भी मिल गई है। केकेआर की टीम खिलाड़ियों की चोट से परेशान है, लेकिन पथिराना के फिट होने से उसे राहत जरूर मिली होगी। पथिराना इस सीजन केकेआर के लिए खेलेंगे। 
Trending Videos

पथिराना ने रिहैब पूरा किया
श्रीलंका क्रिकेट के सचिव बांदुला दिसानायके ने कहा है कि पथिराना ने अपना रिहैब पूरा कर लिया है और उन्हें आईपीएल में खेलने के लिए हरी झंडी मिल गई है। हालांकि, उन्हें टीम में शामिल करने से पहले केकेआर उनकी तैयारियों को परखेगी। पथिराना को टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी थी और वह शेष टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सके थे। श्रीलंका का सफर सुपर आठ में ही समाप्त हो गया था। 

दिसानायके ने कहा, 'जहां तक मुझे पता है पथिराना फिट हैं और हमने उन्हें आईपीएल में भाग लेने के लिए एनओसी दे दी है। फिलहाल मेरे पास इतनी ही जानकारी है। उन्होंने रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है और वे फिट हैं। लेकिन उनकी फिटनेस का आकलन करने का काम फ्रेंचाइजी का होगा। फिलहाल हमें इस बारे में कुछ नहीं पता। जहां तक हमें जानकारी है, वे फिट हैं और आईपीएल में शामिल होने के लिए तैयार हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

कब टीम से जुड़ेंगे पथिराना?
इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है कि पथिराना केकेआर से कब जुड़ेंगे। केकेआर का मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस से होगा और इसके लिए टीम 25 मार्च को मुंबई रवाना होगी। केकेआर को इसके बाद लगातार तीन मैच अपने होम ग्राउंड ईडेन गार्डेंस पर खेलने हैं। केकेआर का मैच दो अप्रैल को सनराइडर्स हैदराबाद, छह अप्रैल को पंजाब किंग्स और नौ अप्रैल को लखनऊ सुपर जाएंट्स से होगा। 

पथिराना के लिए लगाया था बड़ा दांव
केकेआर ने पिछले साल हुई मिनी नीलामी में पथिराना पर बड़ा दांव लगाया था। कोलकाता ने इस श्रीलंकाई तेज गेंदबाज को 18 करोड़ रुपये में खरीदा था। पथिराना 2022 से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का हिस्सा थे, लेकिन सीएसके ने उन्हें रिलीज कर दिया था। उन्होंने सीएसके लिए 32 मैचों में 47 विकेट लिए हैं। केकेआर का प्रदर्शन पिछले सीजन अच्छा नहीं रहा था और वह अंक तालिका में आठवें स्थान पर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed