सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: Abhishek Sharma stats and records for Sunrisers Hyderabad most sixes for SRH

IPL 2026: आईपीएल के दौरान कई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं अभिषेक शर्मा, इस दिग्गज के क्लब में हो जाएंगे शामिल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Fri, 20 Mar 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल 2026 में अभिषेक शर्मा एक बार फिर अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं। अभिषेक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं और इस सीजन उनके पास कई उपलब्धियां हासिल करने का मौका होगा।

IPL 2026: Abhishek Sharma stats and records for Sunrisers Hyderabad most sixes for SRH
अभिषेक शर्मा - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट हो या आईपीएल, अभिषेक के खेलने का अंदाज एक समान रहता है। टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में विस्फोटक अर्धशतक लगाकर भारत को चैंपियन बनाने में अपना खास योगदान देने वाले अभिषेक की नजर अब आईपीएल 2026 पर है। 28 मार्च से शुरू हो रहे अगले सीजन में अभिषेक के नाम एक खास उपलब्धि जुड़ सकती है। 
Trending Videos

100 छक्के पूरे करने से चार कदम दूर
अभिषेक शर्मा 2019 से सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेल रहे हैं। साल-दर-साल लगातार उनका ग्राफ बढ़ता गया है। आईपीएल 2025 तक हैदराबाद के लिए अभिषेक ने 74 मैचों में 96 छक्के लगाए हैं। आईपीएल 2026 में चार छक्के और लगाते ही अभिषेक के सनराइजर्स की तरफ से 100 छक्के पूरे हो जाएंगे और ऐसा करने वाले वह टीम के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज होंगे। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 100 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज पूर्व कप्तान और 2016 में टीम को चैंपियन बनाने वाले दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं। वॉर्नर ने 2014 से 2021 के बीच हैदराबाद के लिए 95 मैचों में 143 छक्के लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विलियमसन को पीछे छोड़ने का मौका
अभिषेक आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 2000 रन भी पूरे कर सकते हैं। ऐसा करने वाले वह टीम के चौथे बल्लेबाज बनेंगे। इसके लिए उन्हें 247 रनों की जरूरत है। अभिषेक फॉर्म में लौट चुके हैं और टूर्नामेंट लंबा है इसलिए पूरी संभावना है कि वह 2000 रन का आंकड़ा आगामी सीजन में छू लेंगे। अभिषेक सनराइजर्स की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। वह एक शतक और नौ अर्धशतकों की मदद से 1753 रन बना चुके हैं। आगामी सीजन में 2000 रन पूरा करने के साथ ही उनके पास केन विलियमसन को पीछे छोड़ते हुए टीम का तीसरा सफल बल्लेबाज बनने का अवसर है। विलियमसन ने 2015 से 2022 के बीच 76 मैचों में 2101 रन बनाए थे। सनराइजर्स के लिए सबसे सफल बल्लेबाज डेविड वॉर्नर हैं। वॉर्नर ने दो शतक और 40 अर्धशतकों की मदद से 4014 रन बनाए हैं। दूसरे स्थान पर शिखर धवन हैं, जिन्होंने 2013 से 2018 के बीच 91 मैचों में 21 शतक लगाते हुए 2768 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed