सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Azamgarh SP MP Dharmendra Yadav acquitted in code of conduct violation case

UP News: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव को राहत, एमपी-एमएलए कोर्ट ने आचार संहिता उल्लंघन मामले में किया बरी

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 19 Mar 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
सार

आजमगढ़ के सपा सांसद धर्मेंद्र यादव को बड़ी राहत मिली है। बदायूं के एमपी एमएलए कोर्ट ने उन्हें आचार संहिता उल्लंघन के मामले में बरी कर दिया है। 

Azamgarh SP MP Dharmendra Yadav acquitted in code of conduct violation case
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

आजमगढ़ के सपा सांसद धर्मेंद्र यादव को आचार संहिता उल्लंघन मामले में बदायूं के एमपी-एमएलए कोर्ट ने बृहस्पतिवार को बरी कर दिया। मामले की सुनवाई एक दिन पहले पूरी हो चुकी थी। फैसले के दिन सांसद धर्मेंद्र यादव भी कोर्ट में मौजूद रहे। सपा सांसद ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। 

Trending Videos


यह मामला 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान का था। तत्कालीन सदर एसडीएम सुखलाल प्रसाद वर्मा ने सिविल लाइंस थाने में आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि चुनाव के दौरान शहर के एक लॉन में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को बुलाया गया। यहां लालच देकर वोट खरीदने की कोशिश की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में धर्मेंद्र यादव के साथ 28 अन्य लोगों के खिलाफ भी पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। हालांकि, जून 2024 में उन्हें इसी मामले से बरी कर दिया गया था। धर्मेंद्र यादव पर आचार संहिता उल्लंघन के साथ-साथ कोविड अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम की धाराएं लगाई गई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed