सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Unclean Teeth Can Lead to Heart Disease Also Risk of Oral Cancer

Health: हृदय रोगों की वजह बन सकते हैं गंदे दांत, मुंह के कैंसर का भी खतरा; रखें ख्याल

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Fri, 20 Mar 2026 10:17 AM IST
विज्ञापन
सार

मुंह में बार-बार छाले हो रहे हैं या मुंह से दुर्गंध आती है तो इसे नजरअंदाज न करें। थोड़ी सी लापरवाही गंभीर समस्या पैदा कर सकती है। 

Unclean Teeth Can Lead to Heart Disease Also Risk of Oral Cancer
दांत - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार

मुंह से दुर्गंध आए और बार-बार छाले निकलें तो डेंस्टिस्ट को दिखाएं। ये मुंह में बैक्टीरिया पनपने का संकेत है। गंदे दांतों के बैक्टीरिया खून में पहुंचकर दिल की नसों को प्रभावित कर सकते हैं। इससे हृदय रोगों की आशंका बढ़ती है। मुख कैंसर भी हो सकता है।

Trending Videos


बरेली के दंत चिकित्सक अनूप आर्य के मुताबिक, मुंह की ठीक से सफाई न होने से हैलिटोसिस (मुंह से दुर्गंध) की समस्या होती है। यह दांतों में फंसी गंदगी के सड़ने से पनपे बैक्टीरिया की वजह से होता है। ये धीरे-धीरे खून में पहुंचकर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम करते हैं। इनके नसों में पहुंचने से हृदय रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है। लंबे समय तक यही स्थिति रहे तो पायरिया भी हो सकता है। इसमें भी मुंह से बदबू आती है। दांत ढीले होने लगते हैं। तंबाकू सेवन करने वालों में यह दिक्कत जल्दी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. अनूप के मुताबिक, करीब 60 फीसदी लोग मौखिक स्वास्थ्य के प्रति बेपरवाह होते हैं। इसमें युवाओं और बच्चों की संख्या करीब 25 फीसदी है। सुबह देर से उठने और घर से निकलने की जल्दबाजी में ब्रश करने के नाम पर खानापूरी की वजह से ये दिक्कतें होती हैं। इसलिए अभिभावकों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

मुंह में छाले हो रहे हों तो सुधारें खानपान
डेंटिस्ट डॉ. पुनीत लुनियाल के मुताबिक, बाहर के खाद्य पदार्थ में केमिकल का प्रयोग होता है। ऐसे पदार्थों के सेवन से दांतों की सेहत प्रभावित होती है। मुंह में इंफेक्शन होने से अंदरूनी त्वचा या जीभ पर हल्के घाव यानी छाले बनते हैं। बार-बार यह दिक्कत हो तो खानपान सुधारें। डॉक्टर को दिखाएं।

दांतों को साफ रखने का तरीका
सुबह-शाम दो बार हल्के हाथ से दो मिनट ब्रश करें। जीभ को जरूर साफ करें। खाने के बाद कुल्ला करें। सॉफ्ट ब्रश का प्रयोग करें, ताकि मसूड़े न घिसें। तंबाकू, पान मसाले का सेवन न करें। साल में एक बार जांच जरूर कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed