RBSE 10th Result Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आएगा? जानें मार्कशीट कैसे कर सकेंगे डाउनलोड
{"_id":"69bcfab0d0c404535802995f","slug":"rajasthan-board-10th-result-2026-live-updates-rbse-high-school-result-kab-aayega-roll-number-direct-link-here-2026-03-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"RBSE 10th Result Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आएगा? जानें मार्कशीट कैसे कर सकेंगे डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Akash Kumar
Updated Fri, 20 Mar 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Rajasthan Board Class 10th Result 2026 Date, Time: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के करीब 10 लाख विद्यार्थियों को परिणामों का इंतजार है। पूर्व में बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की संभावित तारीख 20 मार्च बताई थी। हालांकि, ताजा जानकारी यह है कि रिजल्ट आज जारी नहीं होगा। बोर्ड ने इसके लिए नई संभावित तारीख 23 मार्च तय की है। रिजल्ट से जुड़ी हर ताजा जानकारी यहां साझा की जा रही है। इस लाइव पर नजर बनाकर रखें।
बिना किसी असुविधा के रिजल्ट देखने के लिए राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के विद्यार्थी अभी यहां पंजीकरण करें...
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Live Updates
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
05:39 PM, 20-Mar-2026
RBSE 10th result 2026 kab aayega: 23 मार्च को जारी होगा रिजल्ट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा का परिणाम अब संभावित रूप से 23 मार्च 2026 को घोषित किया जाएगा। शुरू में बोर्ड ने 20 मार्च तक रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन छुट्टियों और मूल्यांकन कार्य में हुई देरी के कारण तारीख आगे बढ़ा दी गई है।
04:49 PM, 20-Mar-2026
RBSE 10th Result 2026 Date and Time: परिणाम में शामिल होंगे ये विवरण
परिणाम पत्र में प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक, डिवीजन और योग्यता स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विवरण होंगे। छात्रों को मार्कशीट पर लिखे विवरण को अच्छी तरह से चेक करना चाहिए क्योंकि उनकी मूल मार्कशीट इसके आधार पर ही प्रिंट की जाएगी। परिणाम की मूल प्रति बाद में स्कूल से प्राप्त करनी होगी
04:18 PM, 20-Mar-2026
RBSE 10th result 2026 kab aayega: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब निकलेगा?
बोर्ड ने कंफर्म किया है कि रिजल्ट आज, यानी 20 मार्च को जारी नहीं होगा। नतीजे 23 मार्च को जारी किए जा सकते हैं। छुट्टियों और मूल्यांकन प्रक्रिया में देरी के कारण यह निर्णय लिया गया है।
03:48 PM, 20-Mar-2026
RBSE 10th result 2026: क्या साथ में जारी होंगे 5वीं, 8वीं और 10वीं के नतीजे?
कुछ रिपोर्टों के अनुसार, कक्षा 10 के परिणाम कक्षा 5 और कक्षा 8 की परीक्षाओं के परिणामों के साथ ही घोषित किए जा सकते हैं, और 23 या 24 मार्च को संभावित तिथियों के रूप में चर्चा हो रही है। हालांकि, आरबीएसई ने अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि जारी नहीं की है।
03:01 PM, 20-Mar-2026
RBSE 10th Result 2026: इन क्रेडेंशियल्स को रखें तैयार
जारी होने के बाद अपना रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों के पास आवश्यक क्रेडेंशियल होना आवश्यक है। इनके बिना रिजल्ट नहीं देख पाएंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल्स में रोल नंबर, रोल कोड, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम आदि विवरण शामिल होते हैं। ये सभी विवरण आपको अपने एडमिट कार्ड पर मिल जाएंगे। इसलिए अपने एडमिट कार्ड को खोजकर अपने पास रखें।
02:17 PM, 20-Mar-2026
RBSE 10th result 2026 date and time: रिजल्ट से पहले की तैयारी
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम बहुत जल्द जारी करेगा। रिजल्ट का अपडेट शीघ्र ही जारी किया जाएगा। छात्र अपना रोल नंबर तैयार रखें। रिजल्ट जारी होने में कुछ ही दिन बाकी हैं। परिणाम देखने में कोई असुविधा न हो इसके लिए विद्यार्थियों को पहले कुछ तैयारी भी कर लेनी चाहिए।
जानें रिजल्ट से पहले विद्यार्थियों को क्या तैयारियां कौन सी तीन तैयारियां रखनी चाहिए...
जानें रिजल्ट से पहले विद्यार्थियों को क्या तैयारियां कौन सी तीन तैयारियां रखनी चाहिए...
विज्ञापन
विज्ञापन
02:07 PM, 20-Mar-2026
RBSE 10th result 2026 kab aayega: कितने अंक वाले होंगे पास?
राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी हैं। कुल मिलाकर एग्रीगेट मार्क्स भी 33% से कम नहीं होना चाहिए। अगर किसी छात्र के 1 या 2 विषयों में अंक 33% से कम आते हैं, तो उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
10वीं के छात्र अभी यहां क्लिक करके पंजीकरण कर लें...
01:55 PM, 20-Mar-2026
RBSE 10th Result 2026 Date and Time: रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम 23 मार्च को जारी होने की संभावना जताई जा रही है। रिजल्ट के दिन आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण क्रैश हो सकता है। ऐसे में आप अपना रिजल्ट नीचे बताए तरीके से सबसे पहले देख सकते हैं।
यहां जानें रिजल्ट डाउनलोड करने का आसान तरीका...
यहां जानें रिजल्ट डाउनलोड करने का आसान तरीका...
01:38 PM, 20-Mar-2026
RBSE 10th Result 2026: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट?
- सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर Results वाले सेक्शन में जाएं।
- यहां विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से राजस्थान बोर्ड का चयन करें।
- अब कक्षा 10वीं परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम की कॉपी डाउनलोड कर लें।
01:23 PM, 20-Mar-2026
RBSE 10th Result 2026 Kab Aayega: क्यों हो रही है रिजल्ट में देरी?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन लगभग समाप्त हो चुका है। अब सभी विषयों के अंक पोर्टल पर अपलोड करके संकलित किए जा रहे हैं। इसके बाद यह डेटा संबंधित संस्था को भेजा गया है, जहां अंतिम सत्यापन (फाइनल चेकिंग) किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के पूरी होने के तुरंत बाद रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगा।