सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 not today at 20 Mar, Will be expected to release on 23 March

RBSE 10th Result: आज नहीं आएगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, बोर्ड ने किया कंफर्म; जानें कब होगा घोषित

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 20 Mar 2026 11:46 AM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच इंतजार बढ़ गया है। बोर्ड ने कंफर्म किया है कि रिजल्ट आज, यानी 20 मार्च को जारी नहीं होगा। इसके साथ ही बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की नई संभावित तिथि भी बताई है।

सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए अभी पंजीकरण करें...

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 not today at 20 Mar, Will be expected to release on 23 March
Rajasthan Board 10th Result Date (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

Rajasthan Board 10th Result Date 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम बहुत जल्द जारी होने वाला है। कयास लगाए जा रहे थे कि राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे आज शुक्रवार, यानी 20 मार्च को घोषित कर सकता है, लेकिन विद्यार्थियों को अभी और इंतजार करना होगा। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च को जारी नहीं होगा। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स...

Trending Videos

अब 23 मार्च को रिजल्ट

बोर्ड की ओर से प्राप्त ताजा जानकारी के मुताबिक, नतीजे 23 मार्च को जारी किए जा सकते हैं। छुट्टियों और मूल्यांकन प्रक्रिया में देरी के कारण यह निर्णय लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, कॉपियां चेक हो चुकी हैं और सभी विषयों के अंक पोर्टल पर कंपाइल किए जा रहे हैं। फाइनल चेकिंग के बाद संभावित रूप से 23 मार्च को रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तब तक के लिए विद्यार्थी करें ये काम

परिणाम का इंतजार बढ़ गया है। ऐसे में विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे तुरंत इस लिंक पर क्लिक करके अमर उजाला की वेबसाइट पर पंजीकरण कर लें। यहां आपको अपना रिजल्ट देखने और मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी। आप बिना किसी असुविधा के अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें...

28 फरवरी तक चलीं परीक्षाएं

बता दें कि इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही छात्र और उनके अभिभावक रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार बोर्ड ने परीक्षाओं को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच संपन्न कराया, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल की संभावना न रहे और परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष बनी।

इतने अंक वाले होंगे पास

राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए विद्यार्थियों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होते हैं और साथ ही कुल मिलाकर (एग्रीगेट) भी 33 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। यदि किसी छात्र के 1 या 2 विषयों में 33 प्रतिशत से कम अंक आते हैं, तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का अवसर दिया जाता है, लेकिन यदि 2 से अधिक विषयों में 33 प्रतिशत से कम अंक आते हैं, तो छात्र को फेल माना जाता है और उसे दोबारा परीक्षा देनी पड़ती है। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव अपडेट्स...

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर Results वाले सेक्शन में जाएं।
  • यहां विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से राजस्थान बोर्ड का चयन करें।
  • अब कक्षा 10वीं परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम की कॉपी डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed