सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   CUET PG 2026 Admit Card Released: NTA Notifies Exam Dates 24-27 March

CUET PG 2026 Admit Card: 24-27 मार्च की सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, एनटीए ने जारी किया नोटिस

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 19 Mar 2026 01:32 PM IST
विज्ञापन
सार

CUET PG 2026 Admit Card OUT: एनटीए ने सीयूईटी पीजी 2026 की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह परीक्षा 24, 25 और 27 मार्च 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट के रूप में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं, जो परीक्षा में उपस्थित होने के लिए अनिवार्य है। 

CUET PG 2026 Admit Card Released: NTA Notifies Exam Dates 24-27 March
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार

CUET PG 2026 Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (सीयूईटी पीजी 2026) की शेष सभी परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जो 24, 25 और 27 मार्च, 2026 को निर्धारित हैं। उम्मीदवार अपना सीयूईटी पीजी 2026 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg से डाउनलोड कर सकते हैं।

Trending Videos


सीयूईटी पीजी 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड डालना होगा। NTA इस परीक्षा को 6 से 27 मार्च 2026 के बीच कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में 37 विषयों के लिए भारत के 292 शहरों और विदेश के 16 शहरों में आयोजित कर रहा है। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय और अन्य जरूरी जानकारी शामिल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

157 विषयों के लिए आयोजित की जा रही है परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) CUET (PG) 2026 परीक्षा का आयोजन 157 विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 06, 07, 08, 09, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 24, 25 और 27 मार्च 2026 को करेगी। उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर और परीक्षा तिथि के बारे में पहले ही शहर सूचना पर्ची के माध्यम से सूचित कर दिया गया है। विशेष रूप से 24, 25 और 27 मार्च 2026 को परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 18 मार्च 2026 को जारी कर दिए गए हैं।

संपर्क आने पर यहां करें संपर्क

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड और वचन पत्र डाउनलोड करें और उसमें दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी कठिनाई या उसमें दी गई जानकारी में कोई विसंगति हो, तो उम्मीदवार एनटीए हेल्पडेस्क 011 40759000 पर कॉल कर सकते हैं या helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

CUET PG 2026 हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘CUET PG एडमिट कार्ड 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना वैध आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
  • NTA CUET PG 2026 का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परीक्षा के दिन उपयोग के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed