सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   Boost Your Career Opportunities with a Powerful Professional Profile

Career: प्रभावशाली प्रोफाइल से मिलेंगे नौकरी के कई मौके, नियोक्ता दे रहे हैं खास ध्यान; जानें जरूरी टिप्स

रेबेका नाइट, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 18 Mar 2026 03:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Harvard Business Review: प्रभावशाली और पेशेवर ऑनलाइन प्रोफाइल नियोक्ताओं का ध्यान खींचती है और आपके करियर के नए अवसर खोलती है। इसे मजबूत बनाकर आप बेहतर नौकरी पाने के अपने मौके बढ़ा सकते हैं।

Boost Your Career Opportunities with a Powerful Professional Profile
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

आज के समय में नौकरी पाना केवल रिज्यूमे भेजना या आवेदन भेजने तक सीमित नहीं रह गया है। डिजिटल दुनिया में आपकी ऑनलाइन मौजूदगी भी उतनी ही महत्वपूर्ण हो गई है। सोशल मीडिया पर आपकी प्रोफाइल, पोस्ट और गतिविधियां यह दिखाती हैं कि आप पेशेवर रूप से कितने गंभीर, सक्रिय और सक्षम हैं। 
Trending Videos


अब कंपनियां केवल उम्मीदवारों के आवेदन का इंतजार नहीं करतीं, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिये खुद भी योग्य प्रतिभाओं को खोजती हैं। ऐसे में, यदि आपकी ऑनलाइन प्रोफाइल प्रभावशाली और पेशेवर है, तो यह नियोक्ताओं पर सकारात्मक प्रभाव डालती है और नौकरी के बेहतर अवसर दिलाने में मदद करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनावश्यक जानकारी हटा दें

नौकरी खोजने से पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की डिजिटल सफाई कर लें। सार्वजनिक प्रोफाइल से अनावश्यक या संवेदनशील जानकारी हटा दें और निजी अकाउंट्स को प्राइवेट कर दें। साथ ही कोई भी जानकारी पोस्ट करने से पहले सोच-समझकर फैसला लें, क्योंकि आज कंपनियां एआई और डाटा एनालिटिक्स की मदद से उम्मीदवारों की ऑनलाइन जानकारी आसानी से देख सकती हैं।

जरूरी कीवर्ड शामिल करें

सोशल मीडिया पर मजबूत नेटवर्क बनाना जरूरी है, ताकि आप ज्यादा से ज्यादा लोगों और अवसरों से जुड़ सकें। इसके लिए लिंक्डइन और ग्लासडोर जैसे प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रोफाइल आकर्षक और पूरी जानकारी के साथ बनाएं। अपनी प्रोफाइल में अपने अनुभव, काम और उपलब्धियों को स्पष्ट रूप से लिखें। जिन कंपनियों में आप काम करना चाहते हैं, उनके जॉब पोस्ट देखकर उसी तरह के जरूरी कीवर्ड भी अपनी प्रोफाइल में शामिल करें। करिअर की शुरुआत में अपने काम और जिम्मेदारियों के बारे में बताना महत्वपूर्ण होता है, लेकिन जैसे-जैसे अनुभव बढ़ता जाता है, वैसे-वैसे अपनी उपलब्धियों और कौशलों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

नकारात्मक बातों का जिक्र न करें

अगर आपने हाल ही में स्नातक किया है, तो अपनी प्रोफाइल में डिग्री, कौशल और उपलब्धियां स्पष्ट रूप से लिखें और यह भी बताएं कि आप किस तरह की नौकरी चाहते हैं। अगर नौकरी चली भी गई है, तो उसे नकारात्मक तरीके से पेश करने के बजाय अपने अनुभव और कौशल को सकारात्मक रूप में दिखाएं। वहीं, अगर आप वर्तमान नौकरी में रहते हुए नई नौकरी खोज रहे हैं, तो इसे सार्वजनिक करने के बजाय लिंक्डइन की मदद से केवल रिक्रूटर्स को संकेत दें कि आप नए अवसरों के लिए तैयार हैं।

नई जानकारी साझा करते रहें

सोशल मीडिया पर केवल एक पोस्ट करना काफी नहीं है। हफ्ते में कम से कम एक बार अपने काम, उपलब्धियों या नई सीख से जुड़ी पोस्ट साझा करें और दूसरों की पोस्ट पर भी प्रतिक्रिया दें। साथ ही, शिकायत या नकारात्मक बातें लिखने से बचें, क्योंकि भर्ती करने वाले अक्सर सोशल मीडिया देखते हैं और ऐसी बातें आपके अवसरों को प्रभावित कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed