{"_id":"69ba8fd28d529096f105e93a","slug":"video-video-gasa-kallta-ka-varathha-ma-sapa-mahal-sabha-ka-kalkatarata-para-paratharashana-sarakara-ka-khalfa-narabja-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गैस किल्लत के विरोध में सपा महिला सभा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गैस किल्लत के विरोध में सपा महिला सभा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
अम्बेडकरनगर। जनपद में बढ़ती रसोई गैस किल्लत के विरोध में महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष सीमा यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं सड़कों पर उतरीं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत गैस चूल्हा तो दे दिया, लेकिन समय पर सिलिंडर उपलब्ध नहीं होने से महिलाएं परेशान हैं। उन्होंने कहा कि गैस की कमी के चलते रसोई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और त्योहारों के समय यह समस्या और गंभीर हो गई है।
महिला सभा की जिला अध्यक्ष सीमा यादव ने कहा कि “मोदी सरकार ने महिलाओं को गैस चूल्हा देकर अंधकार में धकेल दिया है। जब समय पर सिलिंडर ही नहीं मिलेगा तो योजना का क्या लाभ।”
प्रदर्शनकारियों ने गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने, कालाबाजारी पर रोक लगाने और उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग की।
महिलाओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।