{"_id":"69ba2b25dfbe6294d1003158","slug":"video-lalitpur-muni-sangh-addressed-the-religious-gathering-at-abhinandanoday-tirtha-and-taught-the-followers-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"ललितपुर: अभिनंदनोदय तीर्थ में मुनिसंघ ने धर्मसभा को संबोधित कर दी श्रावकों को सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर: अभिनंदनोदय तीर्थ में मुनिसंघ ने धर्मसभा को संबोधित कर दी श्रावकों को सीख
तीर्थ चकवर्ती मुनि सुधासागर महाराज ने जीवन को धर्म से जोड़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि अपना समय व्यर्थ मत गवाओं, प्रभु की भक्ति से जीवन में शांति और कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा। जैन दर्शन कहता है कि मनुष्य जन्म तुम्हें कई जन्मों के पुण्य से मिला है, इसका उपयोग करो बुरे कार्यों पर न तो सोचो और न ही करो। धर्म ही सदा आचरण और अच्छे बुरे की पहचान देता है। वह मंगलवार को श्री अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्र धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे। मुनिश्री ने कहा प्रकृत्ति मां है वह गलत वस्तु का निर्माण नहीं करती हर वस्तु में गुण हैं। इसलिए पहचानों और प्रभु चरणों से जुड़ो, प्रभु के सुमरन में ही कल्याण है, सुख के दिन गलत कार्य में मत गवाओं प्रभु चरणों में बने रहो और गलत कार्यों से बचो इससे जीवन में संस्कार आएंगे और भविष्य सुधरेगा। उन्होंने कहा कि जीवन में अपने मन को प्रसन्न रखो, सौभाग्य मानो कि हम अपने मन को दुखी नहीं करेंगे और अच्छा सोचेंगे। धर्मसभा का शुभारंभ मुनि सुधासागर महाराज का पादप्रक्षालन जैन पंचायत के साथ शांतोदय, देवोदय एवं सतोदय तीर्थ के पदाधिकारियों ने किया। महिला मंडल ने मुनिश्री का पूजन कर भक्तिपूर्वक अर्घ्य समर्पित किए। धर्मसभा का संचालन महामंत्री आकाश जैन ने किया।
मुनिश्री के ससंघ अभिनंदनोदय तीर्थ में विराजमान रहने से अपूर्व धर्मप्रभावना हो रही है। मुनिश्री की आहारचर्या में समूचा प्रांगण जयकारों से गूंज उठा। आज आहारचर्या का पुणर्याजन सोमचंद, संजीव जैन परिवार को मिला। जिन्होंने भक्तिपूर्वक मुनिश्री को आहारदान दिया और गाजे-बाजे के साथ अपने आवास से अभिनंदनोदय तीर्थ मुनिश्री को लेकर आए। सायंकाल जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम आलोक जैन शास्त्री के संयोजन में हुआ। जिसमें श्रावकों ने अपनी शंकाओं का समाधान निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज द्वारा पाया। जिसमें उन्होंने श्रावकों को धर्म से जुड़ने एवं समाजिक कार्यों में सक्रिय रहने की प्रेरणा दी।धर्मसभा में जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ. अक्षय टड़ैया, संयोजक सनत जैन खजुरिया, सौरभ जैन, मंदिर प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक दैलवारा, धार्मिक अयोजन संयोजक प्रतीक इमलिया, राकेश जैन, श्रेष्ठी शीलचंद अनौरा, राजेंद्र जैन, अक्षय अलया मीडिया प्रभारी, संजीव जैन आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।