{"_id":"69b99707ccb6d3e3000c82ef","slug":"video-three-member-team-investigates-corruption-case-on-lokayuktas-orders-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"लोकायुक्त के आदेश पर तीन सदस्यीय टीम ने की भ्रष्टाचार मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकायुक्त के आदेश पर तीन सदस्यीय टीम ने की भ्रष्टाचार मामले की जांच
नगर पालिका गंगाघाट में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की गलत भर्ती और करोड़ों रुपये की हेराफेरी का आरोप लगा है। मामले में पूर्व सभासद ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी। लोकायुक्त के आदेश पर मंगलवार को तीन सदस्यीय जांच दल ने अधिशासी अधिकारी और संबंधित पटल के बाबुओं के बयान दर्ज किए। टीम ने मामले से जुड़े प्रपत्रों की भी जांच की। जांच टीम ने बताया कि एक हफ्ते के भीतर लोकायुक्त को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
शिकायतकर्ता पूर्व सभासद राजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया है कि अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा ने नियम विरुद्ध कार्य किया है। उन्हें मानवशक्ति आउटसोर्सिंग सेवा न्यूनतम मजदूरी श्रेणी में निविदा जेम पोर्टल पर अपलोड करनी चाहिए थी। अधिशासी अधिकारी ने सुविधा प्रबंधन सेवा मानवशक्ति आधारित निविदा प्रकाशित की। साल 2023 से अब तक ठेकेदार की ओर से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को फर्जी तरीके से करोड़ों रुपये का भुगतान किया गया है। पालिका के कुछ निर्वाचित सदस्य नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा 82 का उल्लंघन कर रहे हैं।
शिकायत में कहा गया है कि पालिका के अधिशासी अधिकारी और बाबुओं के चहेते ही आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे हैं। मेधावी और प्रतिभावान लोगों को अवसर नहीं मिल पा रहा है। जांच दल ने अधिशासी अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता और पालिका के कुछ बाबुओं के बयान लिए हैं। जांच दल अपने साथ कुछ महत्वपूर्ण प्रपत्र भी ले गया है। एक सप्ताह के भीतर लोकायुक्त को अंतिम रिपोर्ट भेजी जाएगी। जांच दल में हरदोई के जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार और वरिष्ठ कोषाधिकारी कोषागार, हरदोई अनुराग कुमार जांच दल में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।