{"_id":"69b94699ed740736630dae3a","slug":"video-hpv-vaccine-is-available-free-of-cost-for-14-year-old-girls-in-noida-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा: क्या है एचपीवी वैक्सीन? 14 साल की किशोरियों के लिए मुफ्त में मिल रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: क्या है एचपीवी वैक्सीन? 14 साल की किशोरियों के लिए मुफ्त में मिल रहीं
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 05:48 PM IST
Link Copied
नोएडा में एचपीवी वैक्सीन अभियान का आज दूसरा दिन है। पहले दिन सीमित संख्या में किशोरियों ने टीका लगवाया, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अब जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दे रहा है। लोगों को वैक्सीन के महत्व और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) एक ऐसा संक्रमण है, जो आगे चलकर सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। सीएमएस डॉक्टर अजय राणा के अनुसार, यह वैक्सीन 9 से 14 वर्ष की किशोरियों के लिए सबसे ज्यादा प्रभावी होती है और इसे निर्धारित डोज़ में दिया जाता है।
अस्पतालों में रजिस्ट्रेशन के बाद सुरक्षित तरीके से टीकाकरण किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि समय पर वैक्सीन लगवाना भविष्य में बड़ी बीमारियों से बचाव का मजबूत कदम है, इसलिए अभिभावकों को जागरूक होकर इसमें भागीदारी करनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।