{"_id":"69b942f57e8eb93fdc0eb9fb","slug":"video-survey-for-road-to-kanar-village-will-be-done-within-45-days-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"कनार गांव तक सड़क के लिए 45 दिन के भीतर होगी सर्वे, डीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने किया धरना स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनार गांव तक सड़क के लिए 45 दिन के भीतर होगी सर्वे, डीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने किया धरना स्थगित
गायत्री जोशी
Updated Tue, 17 Mar 2026 05:33 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ में आखिरकार कनार गांव के ग्रामीणों को फिर से सड़क निर्माण का आश्वासन मिला है। ग्रामीणों से 45 दिन के भीतर सड़क निर्माण के लिए सर्वे कराने का वादा किया गया है। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। बंगापानी तहसील क्षेत्र के कनार गांव के ग्रामीणों ने बीते सोमवार जिला मुख्यालय पहुंचकर कलक्ट्रेट के बाहर सड़क निर्माण की मांग पर धरना शुरू किया। दूसरे दिन मंगलवार सुबह भी ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। दोपहर को डीएम आशीष कुमार भटगांई ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। डीएफओ की मौजूदगी में हुई बैठक में डीएम ने ग्रामीणों को 45 दिन के भीतर सड़क के लिए सर्वे कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सड़क न होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण के लिए वन विभाग की स्वीकृति जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस मामले का उचित हल निकालते हुए सड़क निर्माण के प्रयास किए जाएंगे। डीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त किया और घर को रवाना हुए। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तय समय पर सड़क निर्माण की कार्रवाई नहीं हुई तो वे फिर से आंदोलन शुरू करेंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान सरिता परिहार, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह, विमला देवी, चंपा देवी, पार्वती देवी, हेमा, रमेश सिंह, जगत परिहार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।