{"_id":"69b948aced740736630dae45","slug":"video-devotees-are-arriving-at-baba-balaknath-dham-deotsidh-to-seek-the-blessings-of-the-presiding-mahant-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बाबा बालकनाथ धाम दियोटसिद्ध में गद्दीनशीन महंत के दर्शनों के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बाबा बालकनाथ धाम दियोटसिद्ध में गद्दीनशीन महंत के दर्शनों के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु
विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ धाम दियोटसिद्ध में इन दिनों आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। रोजाना हजारों श्रद्धालु बाबा की पवित्र गुफा में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। गुफा में दर्शन के बाद श्रद्धालु मंदिर के गद्दीनशीन महंत श्रीश्री 1008 राजेंद्र गिरी महाराज के दरबार में भी हाजिरी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। मंदिर परिसर में सुबह से देर शाम तक भक्तों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु यहां पहुंचकर बाबा के प्रति अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं। मंदिर और आसपास के क्षेत्र के विकास में विभिन्न महंतों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वर्ष 1975 में ब्रह्मलीन महंत शिव गिरी ने यहां लंगर व्यवस्था की शुरुआत कर श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा प्रदान की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।