फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Road built for Governors visit disintegrates within 15 days 40 potholes appear over 60 meter stretch

कानपुर: राज्यपाल के दौरे को लेकर बनी सड़क 15 दिन में उखड़ी, 60 मीटर में बने 30-40 गड्ढे, जलभराव से बढ़ीं मुश्किल

Fri, 25 Sep 2026 02:34 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 25 Sep 2026 02:34 PM IST
सार

Kanpur News: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगमन को लेकर मॉल रोड पर जल्दबाजी में रातों-रात बनाई गई सीमेंटेड सड़क महज 15 दिनों में ही उखड़ने लगी है। सड़क की ऊपरी परत उखड़ गई है और बारिश में कच्चा पैचवर्क बहने से सड़क पर 30 से 40 खतरनाक गड्ढे उभर आए हैं।

विज्ञापन
Kanpur Road built for Governors visit disintegrates within 15 days 40 potholes appear over 60 meter stretch
निर्माण के 15 दिन बाद ही उखड़ी सड़क - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में राज्यपाल के आगमन से पहले बारिश के बीच रातों-रात चमकाई गई सड़क 15 दिन में ही उखड़ने लगी। सीमेंट की ऊपरी परत जगह-जगह से हट गई और गिट्टियां बाहर आ गईं। सामने वाली पट्टी के करीब 60 मीटर हिस्से में गड्ढे भरने के लिए कराया गया कच्चा पैचवर्क भी बारिश में बह गया। अब यहां 30 से 40 छोटे-बड़े गड्ढे हैं। इनमें कई एक से डेढ़ फीट तक गहरे हैं।

विज्ञापन

जलभराव के कारण वाहन सवारों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के कानपुर आगमन को लेकर करीब 15 दिन पहले तैयारियां शुरू हुई थीं। मॉल रोड पर पनचक्की चौराहे से नरोना की ओर जाने वाली सड़क दोनों तरफ जर्जर थी। एक रेस्टोरेंट के बाहर पीडब्ल्यूडी ने करीब 60 मीटर लंबी और आठ मीटर चौड़ी सड़क की एक पट्टी को सीमेंटेड करने का काम शुरू किया।

विज्ञापन





सड़क की ऊपरी परत कई जगह से उखड़ी
बारिश के बीच रात में ढलाई हुई और सुबह पांच बजे तक सड़क तैयार कर दी गई। नालियां भी पाट दी गईं। इसके बाद शाम तक यातायात खोल दिया गया। पीडब्ल्यूडी के मुताबिक सीमेंटेड सड़क बनने के बाद 72 घंटे तक मार्ग बंद रहना चाहिए था, लेकिन इसे उसी दिन खोल दिया गया। समय से पहले यातायात शुरू होने के बाद सड़क की ऊपरी परत कई जगह से उखड़ गई। गिट्टियां बाहर आने से वाहन सवारों को परेशानी हो रही है।

विज्ञापन

60 मीटर हिस्से में 30 से 40 छोटे-बड़े गड्ढे
सामने वाली पट्टी की हालत और खराब है। करीब 60 मीटर हिस्से में 30 से 40 छोटे-बड़े गड्ढे हैं। जल निकासी की व्यवस्था न होने से बारिश का पानी इनमें भर जाता है। राज्यपाल के दौरे से पहले गड्ढों को कच्चे पैचवर्क से भर दिया गया था, लेकिन बारिश में डस्ट बह गई। इसके बाद सड़क पर गिट्टियां और गड्ढे फिर दिखाई देने लगे। जलभराव के कारण बाइक सवार और ई-रिक्शा चालक आए दिन गिर रहे हैं। पैदल राहगीरों को भी इस हिस्से से निकलने में परेशानी हो रही है।

विज्ञापन

  • मॉल रोड पर मल्टीलेवल कार पार्किंग के पास रोज आना होता है। पानी भरे गड्ढों की वजह से दूसरी पट्टी से होकर आना पड़ता है। आए दिन इस मार्ग पर बाइक सवार और ई-रिक्शा चालक गिरते हैं।  -मोहित, कैंट
  • बाइक से इस मार्ग से निकलने पर गड्ढों और पानी की वजह से दिक्कत होती है। दूसरी तरफ की सड़क भी ऐसी नहीं लगती कि हाल ही में बनाई गई हो। यहां जलभराव हो रहा है।  -तन्मय राठौर, हरबंश मोहाल

आवश्यकता की वजह से आनन-फानन में रातों-रात सड़क बनवाई गई थी। सीमेंटेड सड़क बनने के बाद 72 घंटे तक मार्ग बंद रहना चाहिए, लेकिन इसे उसी दिन खोल दिया गया। कहीं-कहीं सीमेंट की ऊपरी परत हट गई है, जिसे दोबारा बनाया जाएगा। सामने वाली पट्टी अभी नहीं बनाई गई है। उसके लिए बजट स्वीकृति का इंतजार है। फिलहाल, कच्चा पैचवर्क कराया जाएगा।  -अनूप मिश्रा, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी

इन मार्गों का भी हाल बेहाल
जुहारी देवी स्कूल के सामने की सड़क भी बदहाल है। यहां पाइपलाइन लीकेज के कारण लगातार जलभराव रहता है। इससे राहगीरों और वाहन सवारों को परेशानी होती है। मॉल रोड से झाड़ी बाबा पड़ाव, साहनी मार्केट होकर गोलाघाट कैंट की ओर उतरने वाले आरओबी पर भी जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। लगातार वाहनों की आवाजाही के बीच इनसे राह मुश्किल बनी हुई है। टाटमिल चौराहा के पास कृष्णा हॉस्पिटल के सामने वाली सड़क पर भी गड्ढे हैं। इसके बावजूद नगर निगम और पीडब्ल्यूडी अपने हिस्से के मार्गों की मरम्मत में तेजी नहीं दिखा रहे हैं। इसका खामियाजा वाहन सवारों और पैदल राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed