{"_id":"69b99600e4957d2cc7064bfb","slug":"video-home-guard-killed-collision-with-foreign-tourists-car-in-agra-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: विदेशी पर्यटकों की कार ने दो वाहनों में मारी टक्कर, उछलकर दूर जा गिरे बाइक सवार; होमगार्ड की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: विदेशी पर्यटकों की कार ने दो वाहनों में मारी टक्कर, उछलकर दूर जा गिरे बाइक सवार; होमगार्ड की माैत
आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र में माल रोड पर मंगलवार शाम को इनोवा कार से फ्रांस के पर्यटकों को लेकर जा रहे चालक को झपकी आने से हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक और स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर लिफ्ट लेकर शमसाबाद जा रहे होमगार्ड वीरेंद्र सिंह (48) की माैत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने दूसरी गाड़ी से पर्यटकों को भेजा। चालक को हिरासत में ले लिया। मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई। मूलरूप से शाहपुर टूला, शमसाबाद निवासी वीरेंद्र सिंह वर्तमान में छीतापुर, थाना राजाखेड़ा, धाैलपुर में रह रहे थे। उनकी डयूटी लोक निर्माण विभाग के संजय प्लेस स्थित कार्यालय में थी। बेटे विष्णु के मुताबिक, शाम तकरीबन चार बजे डयूटी खत्म करने के बाद घर के लिए निकले थे। उन्होंने रास्ते में ताजनगरी फेज 2 निवासी कामरान से बाइक पर लिफ्ट ली थी। वह माल रोड स्थित सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा चाैराहे पर आए। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार इनोवा कार की बाइक में टक्कर लगी। इससे दोनों उछलकर दूर जा गिरे। वहीं कार की चपेट में एक स्कूटी सवार भी आ गया। वह भी गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद भीड़ जुट गई। हादसा करने वाली कार को रोक लिया गया। उसमें विदेशी पर्यटक सवार थे। सूचना पर थाना रकाबगंज की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। चालक को हिरासत में ले लिया। पर्यटकों को दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए भेज दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।