फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   42-Year-Old Man Found Murdered Inside His House in Agra's Achhnera

यूपी: आगरा में करोड़पति किसान की हत्या, घर में घुसकर बेरहमी से कुचल दिया सिर; पुलिस टीम जांच में जुटी

Fri, 25 Sep 2026 11:43 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 25 Sep 2026 11:43 AM IST
सार

आगरा के अछनेरा क्षेत्र के सहाई गांव में घर में सो रहे 42 वर्षीय धर्मवीर की सिर पर भारी पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई। सुबह गाय को चारा डालने नहीं पहुंचे तो भतीजा घर पहुंचा, दरवाजा बंद मिला और दीवार फांदकर अंदर जाने पर लहूलुहान शव पड़ा मिला।

विज्ञापन
42-Year-Old Man Found Murdered Inside His House in Agra's Achhnera
पुलिस पहुंची - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सहाई में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अपने घर में सो रहे एक 42 वर्षीय युवक की अज्ञात हमलावरों ने सिर पर पत्थर से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही  मौके पर भारी पुलिस बल के साथ डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार पहुंच गए। पुलिस अधिकारी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


 

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सहाई निवासी धर्मवीर (42 वर्ष) पुत्र दिगम्बर सिंह अविवाहित थे। अपने चार भाइयों में सबसे छोटे थे। वह गांव में अपने निवास पर अकेले रहते थे। बीती रात वह रोजाना की तरह अपने घर में सोने गए थे। सुबह धर्मवीर हर रोज सुबह करीब 6 बजे उठकर गाय को चारा डालते थे। जब शुक्रवार सुबह वह समय पर नहीं पहुंचे, तो उनके भतीजे सौरभ ने उनके मोबाइल पर संपर्क किया। कई बार फोन लगाने के बाद भी जब धर्मवीर ने फोन नहीं उठाया, तो सौरभ को किसी अनहोनी की आशंका हुई। 

 
विज्ञापन

सुबह करीब 8 बजे सौरभ उनके घर पहुंचा, तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गया। वहां फर्श पर उनकी लाश पड़ी हुई थी। भतीजे सौरभ ने तुरंत इस बात की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी। मौके पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने जब दीवार पर चढ़कर घर के अंदर देखा, तो उनके होश उड़ गए। अंदर धर्मवीर का लहुलुहान शव पड़ा हुआ था। 


 
विज्ञापन

बदमाशों ने सोते समय उनके सिर पर भारी पत्थर से प्रहार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना तुरंत थाना अछनेरा पुलिस को दी गई। सूचना के 10 से 15 मिनट मे ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ ही देर में डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। 

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेन्सिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस हत्या के कारणों और अज्ञात हत्यारों की तलाश में जुट गई है। गांव में हुई इस दुस्साहसिक वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed