{"_id":"69b995227a3ee290d40d89cb","slug":"video-explosion-at-former-mlas-residence-six-injured-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: पूर्व विधायक के घर विस्फोट, दो बेटों सहित छह घायल, चौथी मंजिल की रेलिंग के साथ टूटे खिड़की दरवाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: पूर्व विधायक के घर विस्फोट, दो बेटों सहित छह घायल, चौथी मंजिल की रेलिंग के साथ टूटे खिड़की दरवाजे
पूर्व ऊर्जा मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या में बनारस जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व विधायक विजय सिंह के नाला मछरट्टा स्थित आवास पर मंगलवार देर शाम विस्फोट हो गया। इससे उनके दोनों बेटे अभिषेक सिंह उर्फ सिक्की व अविनाश सिंह विक्की सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट इतना तेज था कि मकान की चौथी मंजिल पर बनी रेलिंग, खिड़की, दरवाजे टूट गए। बेसमेंट की छत क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास की दुकानों के साथ मकान भी हिल गए।
सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के बेटे अभिषेक सिंह उर्फ सिक्की व अविनाश सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष पत्नी दमयंती सिंह के अलावा गांव नूरपुर के प्रधान भैयालाल चौहान व मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी राशू, नाला मछरट्टा निवासी ईशू चौरसिया व रामवीर सिंह मंगलवार शाम को घर में थे। इसी दौरान चार मंजिला मकान के बेसमेंट में तेज विस्फोट हुआ। इससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर तो लोग समझ ही पाए कि क्या हुआ है।
इसके बाद घर के अंदर मची चीख पुकार सुन लोग पहुंचे और उन्होंने घायल सिक्की, विक्की, भैया लाल, ईशू चौरसिया व रामवीर को साहबगंज चौराहा स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा राशू को लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। भैयालाल की हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलने पर डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसपी आरती सिंह मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पूर्व पालिका अध्यक्ष दमयंती सिंह ने बताया कि घटना के समय वह पूजा कर रही थीं। उन्होंने विस्फोट के पीछे किसी की साजिश होने की बात कही है। विस्फोट की तीव्रता इतनी तेज थी कि बेसमेंट की छत टूट गई। रसोई सहित घर के अन्य स्थानों पर रखा सामान बिखर गया। एसपी आरती सिंह ने बताया कि मौके पर जांच की जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं किया जा सकता कि विस्फोट कैसे हुआ। जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।