सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Ahmedabad Market Fire Massive fire in Ahmedabads textile market engulfing many shops

Gujarat Fire: अहमदाबाद के कपड़ा बाजार में भीषण आग, 25 से ज्यादा दुकानें चपेट में; करोड़ों के नुकसान की संभावना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Wed, 18 Mar 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
सार

अहमदाबाद के कालूपुर इलाके के पंचकुवा रेवड़ी बाजार में भीषण आग लग गई, जिसमें 25 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक हो गईं। फायर ब्रिगेड की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन भारी नुकसान की आशंका है।

Ahmedabad Market Fire Massive fire in Ahmedabads textile market engulfing many shops
हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार को एक बड़े कपड़ा बाजार में भीषण आग लग गई। कालूपुर इलाके के पंचकुवा रेवड़ी बाजार में लगी इस आग ने देखते ही देखते कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। यह इलाका शहर के सबसे व्यस्त बाजारों में गिना जाता है, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Trending Videos


आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में कई दुकानें जलने लगीं। अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती तौर पर 5 से 6 दुकानों में आग लगी थी, लेकिन बाद में यह बढ़कर 25 से ज्यादा दुकानों तक पहुंच गई। फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना दी गई और राहत कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग पर काबू पाने के लिए क्या कदम उठाए गए?
घटना की सूचना मिलते ही 10 से ज्यादा फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए। दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हैं। आग पर काबू पाने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है ताकि आसपास की दुकानों को बचाया जा सके।

ये भी पढ़ें- किन क्षेत्रों में है भारत का भविष्य?: 2030 तक जर्मनी को छोड़ सकता है पीछे, लेकिन इन मुद्दों पर देना होगा

अधिकारियों के अनुसार अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि आग में भारी नुकसान होने की आशंका है। कपड़े और अन्य सामान बड़ी मात्रा में जल गए हैं, जिससे व्यापारियों को बड़ा आर्थिक झटका लगा है। फिलहाल माना जा रहा है, इस आग में करोड़ों का नुकसान की संभावना है। 

क्यों तेजी से फैली आग?
रेवड़ी बाजार कपड़ों का बड़ा केंद्र है, जहां दुकानों में भारी मात्रा में ज्वलनशील सामान रखा रहता है। इसी कारण आग तेजी से फैल गई। संकरी गलियां और ज्यादा भीड़ भी राहत कार्य में चुनौती बन रही हैं।

फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। प्रशासन ने इलाके को खाली करा लिया है और लोगों से दूर रहने की अपील की है। आग लगने के कारणों की जांच बाद में की जाएगी।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article