सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   solar group conducts maiden proof trial of pinaka extended range rockets in pokhran firing range

रक्षा क्षेत्र में भारत की बड़ी छलांग: पोखरण में पहली बार निजी कंपनी ने किया पिनाका रॉकेट का सफल परीक्षण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोखरण Published by: नवीन पारमुवाल Updated Wed, 18 Mar 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
सार

सोलर ग्रुप ने देश में पहली बार पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट के उत्पादन बैच का सफल परीक्षण किया है। पोखरण में हुए इस टेस्ट में रॉकेट ने सभी मानकों पर खरा प्रदर्शन किया।

solar group conducts maiden proof trial of pinaka extended range rockets in pokhran firing range
पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का सफल परीक्षण। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की तरफ देश ने एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। राजस्थान के पोखरण में सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट्स का सफल परीक्षण करके रक्षा क्षेत्र में नया इतिहास रचा है। कंपनी ने पहली बार पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट के दो उत्पादन बैचों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।
Trending Videos


यह महत्वपूर्ण परीक्षण राजस्थान की पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में किया गया। सोलर ग्रुप ने बताया कि इस दौरान कुल 24 पिनाका एनहैंस्ड रॉकेट्स का परीक्षण किया गया। इन रॉकेट्स की सटीकता, स्थिरता और मारक क्षमता को परखा गया। कंपनी के अनुसार, सभी रॉकेट्स ने मैदानी परिस्थितियों में असाधारण रूप से बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और अपने सभी लक्ष्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




निजी क्षेत्र की बड़ी कामयाबी
यह देश में पहली बार है जब पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट्स के उत्पादन बैचों का परीक्षण किसी निजी कंपनी द्वारा सफलतापूर्वक किया गया है। यह सफलता रक्षा उत्पादन में निजी क्षेत्र की बढ़ती क्षमता और आत्मनिर्भरता का एक बड़ा प्रमाण है। इससे सेना को हथियार और गोला-बारूद की सप्लाई में तेजी आएगी।

क्या है पिनाका रॉकेट
पिनाका एक मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम है, जो बहुत कम समय में एक बड़े इलाके में दुश्मन के ठिकानों को नष्ट कर सकता है। एक्सटेंडेड रेंज यानी बढ़ाई गई मारक क्षमता वाले ये रॉकेट और भी घातक हैं। अब सोलर ग्रुप जैसी निजी कंपनियां इनके उत्पादन में मदद कर रही हैं, जिससे सेना की ताकत और बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें: DRDO-नौसेना का बड़ा कारनामा: स्वदेशी कंटेनर ADC-150 का सफल परीक्षण, समुद्र के बीच तेजी से पहुंचेगी मदद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed