सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Congress President Gaurav Gogoi on Assam MP Pradyut Bordoloi's resignation from Congress

Assam: असम कांग्रेस प्रमुख गौरव गोगोई बोले- पार्टी के भीतर मतभेद नहीं, बोरदोलोई का इस्तीफा दुर्भाग्यपूर्ण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Nirmal Kant Updated Wed, 18 Mar 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Assam: असम प्रदेश कांग्रेस समिति (एपीसीसी) के अध्यक्ष गौरव गोगोई कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के भाजपा में शामिल होने के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। गोगोई ने इस कदम को 'दुर्भाग्यपूर्ण' करार दिया और इसे उनका 'निजी फैसला' बताया। पढ़ें रिपोर्ट-

Assam Congress President Gaurav Gogoi on Assam MP Pradyut Bordoloi's resignation from Congress
गौरव गोगोई। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे को लेकर असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने बुधवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, किसी भी पार्टी के अंदर मतभेद होते हैं। हम सभी ने मतभेदों का सामना किया है और अपनी मजबूत राय रखी है। मुझे नहीं लगता कि एक सीट को लेकर मतभेद किसी पार्टी को छोड़कर विरोधी दल में जाने की वजह हो सकता है।
Trending Videos


'असम के लोगों के साथ खड़ी है कांग्रेस'
उन्होंने आगे कहा, दो दिन पहले ही मैं लखीमपुर जिले में था, जहां भूपेन बोरा इस समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से टिकट मांग रहे हैं। मैंने कांग्रेस पार्टी की लोकप्रियता में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी है, साथ ही संगठन की ताकत भी बढ़ी है। इसकी वजह यह है कि कांग्रेस पार्टी असम के लोगों के विचार और इच्छा के साथ खड़ी है। कांग्रेस पार्टी अगली सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोरदोलोई के इस्तीफे पर क्या कहा?
गोगोई ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है। महज दो साल पहले कांग्रेस पार्टी ने उन्हें नौगांव से लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने का अवसर दिया था। वह मौजूदा सांसद हैं। नौगांव की जनता ने उन्हें वोट दिया था। मौजूदा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने उनके परिवार के एक सदस्य को विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया है। इस तरह परिवार को एक ही समय में लोकसभा और विधानसभा दोनों का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। इसके बावजूद उन्होंने ऐसा फैसला लिया। यह उनका निजी फैसला है। यह चुनाव एक व्यक्ति से कहीं अधिक अहम है।

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में DMK ने पांच सीटें सीपीआई को दीं; बंगाल में ममता बनर्जी को BJP की चुनौती

'हिमंत बिस्व सरमा के चंगुल से असम को मुक्त कराने का चुनाव'
उन्होंने कहा, यह हिमंत बिस्व सरमा के चंगुल से असम को मुक्त कराने का चुनाव है। असम को हिमंत बिस्व सरमा की डर और धमकी की राजनीति से मुक्त कराने का चुनाव है। इसलिए असम की जनता हिमंत बिस्व सरमा को मुख्यमंत्री के रूप में नहीं देखना चाहती है। हमें जबरदस्त समर्थन मिला है। हमें पूरा भरोसा है कि हम एक मजबूत सरकार बनाएंगे। 

सीएम सरमा पर कई आरोप लगाए
डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौरव गोगोई का स्वागत किया। समर्थकों ने नारे लगाए और फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस दौरान गोगोई ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए, खासकर जमीन से जुड़े घोटालों और प्रशासनिक अनियमितताओं का जिक्र किया। गोगोई ने कहा कि राज्य सरकार विकास के नाम पर जनता के हितों की अनदेखी कर रही है और भ्रष्टाचार चरम पर है।

कांग्रेस नेता ने कहा, अभी दो दिन पहले ही मैं लखीमपुर जिले में था। यह वही जिला है, जहां से भूपेन बोरा इस समय भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।  मैंने कांग्रेस पार्टी की लोकप्रियता में, साथ ही कांग्रेस पार्टी की संगठन शक्ति में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी है। इसकी वजह यह है कि कांग्रेस पार्टी असम की जनता के विचारों और इच्छाओं के अनुरूप काम कर रही है। वहां के लोग 'माफिया राज', 'नशा राज', 'सिंडिकेट राज' और हिमंत बिस्व सरमा के भ्रष्ट शासन का अंत देखना चाहते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed