सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA 2.6 lakh Indians return home safely amid West Asia crisis government alert continuous monitoring underway

MEA: पश्चिम एशिया संकट के बीच 2.6 लाख भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी, सरकार अलर्ट; लगातार हो रही निगरानी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Wed, 18 Mar 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच 28 फरवरी से अब तक करीब 2.6 लाख भारतीय वापस लौट चुके हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि फ्लाइट सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं और दूतावास लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। छात्रों की परीक्षाएं भी प्रभावित हुई हैं। भारत कूटनीतिक स्तर पर भी सक्रिय है।

MEA 2.6 lakh Indians return home safely amid West Asia crisis government alert continuous monitoring underway
रणधीर जायसवाल, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बड़े स्तर पर कदम उठाए हैं। सरकार ने बताया कि 28 फरवरी से अब तक करीब 2.6 लाख यात्री उस क्षेत्र से भारत लौट चुके हैं। हालात को देखते हुए विदेश मंत्रालय लगातार निगरानी कर रहा है और लोगों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया जारी है।
Trending Videos


सरकार ने साफ किया है कि फ्लाइट सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं और स्थिति पहले से बेहतर है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यूएई से भारत के लिए बड़ी संख्या में उड़ानें संचालित हो रही हैं। साथ ही भारतीय दूतावास जरूरतमंद लोगों, खासकर छात्रों की मदद कर रहा है और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है फ्लाइट और निकासी की स्थिति?
विदेश मंत्रालय के अनुसार, यूएई के विभिन्न एयरपोर्ट से रोजाना बड़ी संख्या में फ्लाइट्स भारत आ रही हैं। 17 मार्च को करीब 70 उड़ानें संचालित हुईं और बुधवार को भी इतनी ही उड़ानों की उम्मीद जताई गई है। कतर का एयरस्पेस आंशिक रूप से खुला है, जबकि कुवैत में एयरस्पेस बंद है। वहां से विशेष उड़ानों की योजना बनाई जा रही है।

ये भी पढ़ें- Gujarat Fire: अहमदाबाद के कपड़ा बाजार में भीषण आग, 25 से ज्यादा दुकानें चपेट में; करोड़ों के नुकसान की संभावना

क्या भारतीयों को मिल रही है मदद?
सरकार ने बताया कि विदेशों में स्थित भारतीय दूतावास लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। फंसे हुए भारतीय नागरिकों, नाविकों और अल्पकालिक यात्रियों को वीजा, काउंसलर सेवा और यात्रा से जुड़ी मदद दी जा रही है। तेहरान में भारतीय दूतावास ने कई छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

छात्रों और परीक्षाओं पर क्या असर पड़ा?
पश्चिम एशिया में हालात के कारण छात्रों की पढ़ाई पर भी असर पड़ा है। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा आईसीएसई और केरल बोर्ड की परीक्षाएं भी प्रभावित हुई हैं। अब बोर्ड आगे की प्रक्रिया तय करेंगे।

क्या भारत ने कूटनीतिक स्तर पर कदम उठाए?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से बात कर हालात पर चर्चा की है। भारत ने यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है। दोनों नेताओं ने होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने और क्षेत्र में शांति बहाल करने पर जोर दिया है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed