Pahalgam Attack: हमले में मारे गए संतोष जगदाले की बेटी को मिला नियक्ति पत्र, पुणे नगर निगम में बनी अधिकारी
पहलगाम हमले में मारे गए संतोष जगदाले की बेटी असावरी को पुणे नगर निगम में प्रशासनिक अधिकारी की नौकरी मिली, सरकार ने पहले नौकरी और आर्थिक सहायता का वादा किया था।
विस्तार
पहलगाम आतंकी हमले को 11 महीन बीत चुके हैं। उस आतंकी हमले में मारे गए संतोष जगदाले की बेटी असावरी जगदाले को नगर निगम में नौकरी मिली है। असावरी को पुणे नगर निगम में में एक अधिकारी के पद पर नियुक्ति पत्र मिला। उन्हें द्वितीय श्रेणी के प्रशासनिक अधिकारी के पद पर नियुक्ति मिली है।
संतोष जगदाले पुणे के निवासी थे। पिछले साल 22 अप्रैल को को पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में उनकी मौत हो गई थी। इस हमले में कुल 26 लोगों की मौत हुई थी। इस हमले के बाद, राज्य सरकार ने महाराष्ट्र के छह पीड़ितों के परिवारों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और उनके परिजनों को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी।
हालांकि, असावरी ने पिछले महीने इस बात पर अपनी निराशा व्यक्त की थी कि उन्हें आश्वासन के बावजूद सरकारी नौकरी नहीं मिली है। उन्होंने कहा था कि उनके पिता की मृत्यु के बाद से परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और उनकी जमा-पूंजी भी खत्म हो चुकी है।
जैसे ही उन्होंने मीडिया में अपनी चिंता जाहिर की, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पीएमसी कमिश्नर नवल किशोर राम को निर्देश दिया कि उन्हें सरकारी सेवा में शामिल किया जाए।
इसी के साथ आज असावरी को आज नियुक्ति पत्र मिला है। पीएमसी कमिश्नर ने शिवाजीनगर इलाके में स्थित नगर निगम मुख्यालय उन्हें पत्र सौंपा गया। यहां कई भाजपा नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
कमेंट
कमेंट X