IIT Delhi: आईआईटी दिल्ली की समर रिसर्च फेलोशिप के लिए आवेदन शुरू, 2000 रुपये साप्ताहिक स्टाइपेंड पाने का मौका
IIT Delhi Summer Research Fellowship 2026: आईआईटी दिल्ली ने समर रिसर्च फेलोशिप 2026 के लिए आवेदन शुरू किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 3 अप्रैल है। चयनित छात्रों को 8 सप्ताह के प्रोग्राम में 2000 रुपये प्रति सप्ताह स्टाइपेंड, मुफ्त हॉस्टल और यात्रा खर्च मिलेगा।
विस्तार
IIT Delhi Summer Research Fellowship 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT Delhi) ने समर रिसर्च फेलोशिप प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह कार्यक्रम छात्रों को प्रतिष्ठित फैकल्टी के मार्गदर्शन में रिसर्च करने का अवसर देता है। आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 3 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों की सूची मई में जारी की जाएगी।
8 हफ्ते का होगा रिसर्च प्रोग्राम
यह फेलोशिप कुल 8 सप्ताह (13 मई से 13 जुलाई 2026) तक चलेगी। इस दौरान छात्र आईआईटी दिल्ली परिसर में रहकर रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस फेलोशिप के लिए निम्न छात्र पात्र हैं:
- अंडरग्रेजुएट छात्र (आईआईटी दिल्ली को छोड़कर): जिन्होंने इंजीनियरिंग में कम से कम 2 वर्ष की पढ़ाई पूरी की हो और अपने कोर्स में टॉप 10 में हों।
- एमटेक/एमई छात्र (आईआईटी दिल्ली को छोड़कर): जिन्होंने पहला सेमेस्टर पूरा किया हो, टॉप 10 में स्थान हो और कम से कम 70% अंक या 7.0 सीजीपीए हासिल किया हो।
फेलोशिप में क्या मिलेगा?
चयनित छात्रों को कई सुविधाएं दी जाएंगी:
- देश के भीतर ट्रेन (स्लीपर क्लास) से यात्रा खर्च
- आईआईटी दिल्ली में रहने और खाने की व्यवस्था (हॉस्टल)
- 2000 रुपये प्रति सप्ताह फेलोशिप राशि
छात्रों को विजिटिंग स्टूडेंट के रूप में रजिस्टर किया जाएगा और इसके लिए कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं देनी होगी। हालांकि, उन्हें अपने रहने की अवधि के लिए इंश्योरेंस कराना अनिवार्य होगा, जिसका खर्च छात्र स्वयं उठाएंगे।
Summer Research #Fellowship Programme (SRFP) 2026 for #UG and #PG Students#IITDelhi is providing an opportunity for exceptionally qualified undergraduate and https://t.co/f8NVP1cM5P. students to execute an innovative #research and development project under the guidance of IIT… pic.twitter.com/2EhLthwynC
— IIT Delhi (@iitdelhi) March 17, 2026
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को ये दस्तावेज अपलोड करने होंगे:
- पासपोर्ट साइज फोटो (JPG, निर्धारित साइज में)
- समेकित मार्कशीट (PDF)
- रैंक सर्टिफिकेट
- नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) - संस्थान से
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेज साफ और स्पष्ट होने चाहिए, अन्यथा आवेदन रद्द किया जा सकता है।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट oldacademics.iitd.ac.in/srf/login.php पर जाएं।
- ऑनलाइन फॉर्म भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें।
- चयनित उम्मीदवारों को जॉइनिंग के समय सभी मूल दस्तावेज दिखाने होंगे।
कमेंट
कमेंट X