सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NCERT announces new textbooks for Classes 10–11 from 2027-28

NCERT: कक्षा 10-11 की नई किताबें 2027-28 से बदलेगी, 9वीं के लिए नया सिलेबस सत्र 2026-27 से होगा लागू

अमर उजाला, ब्यूरो Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 18 Mar 2026 11:33 AM IST
विज्ञापन
सार

New Syllabus: एनसीईआरटी ने स्कूल शिक्षा में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। इसके तहत कक्षा 9 से 11 तक के सिलेबस और किताबों में चरणबद्ध तरीके से बदलाव किया जाएगा, जिससे पढ़ाई को ज्यादा आधुनिक और उपयोगी बनाया जा सके।

NCERT announces new textbooks for Classes 10–11 from 2027-28
NCERT - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

NCERT: स्कूल शिक्षा में बड़े बदलाव के तहत एनसीईआरटी ने नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार पाठ्यक्रम और किताबों को लेकर अहम जानकारी दी है। इसके मुताबिक कक्षा 10 और 11 के लिए नई किताबें सत्र 2027-28 से लागू होंगी, जबकि 2026-27 सत्र में इन कक्षाओं के छात्र पुरानी किताबों से ही पढ़ाई जारी रखेंगे। एनसीईआरटी ने बताया कि बदलाव चरणबद्ध तरीके से लागू किए जा रहे हैं। कक्षा 1 से 8 तक की नई किताबें पहले ही तैयार की जा चुकी हैं और ये प्रिंट के साथ-साथ डिजिटल रूप में भी उपलब्ध हैं।
Trending Videos


इन पुस्तकों को राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2023 के आधार पर तैयार किया गया है, ताकि पढ़ाई को अधिक व्यावहारिक और छात्र-केंद्रित बनाया जा सके। वहीं, कक्षा 9 के लिए नया सिलेबस सत्र 2026-27 से लागू होगा। इसका ड्राफ्ट जारी कर दिया है और इस पर शिक्षकों व विशेषज्ञों से सुझाव मांगे जा रहे हैं। एनसीईआरटी ने स्कूलों और शिक्षकों से अपील की है कि वे इस बदलाव के अनुरूप तैयारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed