Live
Rajasthan Board 10th Result Live: जल्द जारी हो सकता है राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, पढ़ें ताजा अपडेट्स
{"_id":"69ba10ea46fe5223a803e236","slug":"rajasthan-board-10th-result-2026-live-updates-rbse-high-school-result-kab-aayega-roll-number-direct-link-here-2026-03-18","type":"live","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Board 10th Result Live: जल्द जारी हो सकता है राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, पढ़ें ताजा अपडेट्स","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:36 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
RBSE Class 10th Result 2026 Date, Time: राजस्थान बोर्ड 10वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही रिजल्ट जारी कर सकता है।
इस लाइव ब्लॉग में आपको राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट, रिजल्ट जारी होने का समय, चेक करने का तरीका और जरूरी जानकारी सबसे पहले मिलेगी। बने रहें हमारे साथ हर ताजा अपडेट के लिए।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें...
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें...
RBSE Board 10th Result 2026
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
01:33 PM, 18-Mar-2026
RBSE 10th Result 2026: पिछले साल कुल आंकड़ा
| वर्ग | 2025 के आंकड़े |
| कुल पंजीकृत विद्यार्थी | 10,94,186 |
| परीक्षा में शामिल हुए | 10,71,460 |
| कुल पास प्रतिशत | 93.60% |
| लड़कों का पास प्रतिशत | 93.16% |
| लड़कियों का पास प्रतिशत | 94.08% |
| फर्स्ट डिवीजन आई | 5,46,370 |
| सेकेंड डिवीजन आई | 3,76,774 |
| थर्ड डिवीजन आई | 79,519 |
| पास श्रेणी में रखे गए | 179 |
| सप्लीमेंट्री आई | 30,599 |
12:45 PM, 18-Mar-2026
RBSE 10th Result 2026 Date and Time: पिछले साल कैसा रहा रिजल्ट?
पिछले वर्ष राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षा में कुल 10,16,963 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था और कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.6% रहा। इस दौरान लड़कों का पास प्रतिशत 93.16% जबकि लड़कियों का 94.08% रहा, जिससे स्पष्ट हुआ कि लड़कियों ने बाजी मारी और overall प्रदर्शन में बेहतर रहे।12:23 PM, 18-Mar-2026
RBSE Class 10th Result: पिछले साल 10,94,186 विद्यार्थी थे पंजीकृत
वर्ष 2025 की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 10,94,186 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इस परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.6% रहा, जो छात्रों के अच्छे प्रदर्शन को दिखाता है।11:17 AM, 18-Mar-2026
RBSE 10th Result 2026: टॉपर्स लिस्ट का होगा एलान?
10वीं रिजल्ट 2026 में यह अभी साफ नहीं है कि टॉपर्स के नाम घोषित किए जाएंगे या नहीं। पिछले साल बोर्ड ने टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की थी और सिर्फ पास प्रतिशत व रिजल्ट बताया था। दरअसल, पिछले करीब 10 वर्षों से यही परंपरा चल रही है, जिसमें बोर्ड टॉपर्स को सार्वजनिक नहीं करता।इस साल भी संभावना है कि बोर्ड वही तरीका अपनाए और सिर्फ कुल पास प्रतिशत और छात्रों का रिजल्ट जारी करे।
09:59 AM, 18-Mar-2026
RBSE Class 10th Result 2026: 20 मार्च को जारी हो सकता है रिजल्ट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम जारी करने की तैयारी में है। उम्मीद है कि परिणाम 20 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया जाएगा, जहां छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करके आसानी से अपने अंक देख सकेंगे।फिलहाल कॉपियों का मूल्यांकन अंतिम चरण में है, जिसमें हजारों शिक्षक लगे हुए हैं। परिणाम जारी होते ही छात्र ऑनलाइन अपना स्कोर आसानी से चेक कर पाएंगे।
RBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकते हैं राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे, रिजल्ट से पहले रखें तीन तैयारियां
09:26 AM, 18-Mar-2026
RBSE 10th Result 2026: इतने अंक वाले होंगे पास
राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए विद्यार्थियों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होते हैं और साथ ही कुल मिलाकर (एग्रीगेट) भी 33 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। यदि किसी छात्र के 1 या 2 विषयों में 33 प्रतिशत से कम अंक आते हैं, तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का अवसर दिया जाता है, लेकिन यदि 2 से अधिक विषयों में 33 प्रतिशत से कम अंक आते हैं, तो छात्र को फेल माना जाता है और उसे दोबारा परीक्षा देनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:47 AM, 18-Mar-2026
RBSE 10th Result 2026: यहां करें पंजीकरण
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बिना किसी असुविधा के अपना रिजल्ट देखने के लिए पहले से ही पंजीकरण कर लें। इसके लिए आप अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
आपको अपना रिजल्ट उसी वेबसाइट पर आसानी से मिल जाएगा, साथ ही वहां से आप अपनी ऑनलाइन मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के समय अक्सर अधिक ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो जाती है, लेकिन पंजीकरण करने के बाद आप बिना किसी परेशानी के समय पर अपना रिजल्ट देख पाएंगे।
08:30 AM, 18-Mar-2026
RBSE Board 10th Result: 28 फरवरी तक चलीं परीक्षाएं
बता दें कि इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही छात्र और उनके अभिभावक रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।इस बार बोर्ड ने परीक्षाओं को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच संपन्न कराया, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल की संभावना न रहे और परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष बनी।
08:00 AM, 18-Mar-2026
Rajasthan Board 10th Result Live: जल्द जारी हो सकता है राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, पढ़ें ताजा अपडेट्स
RBSE 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Rajasthan Board of Secondary Education) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम 20 मार्च 2026 को जारी होने की संभावना जताई जा रही है। बोर्ड ने संकेत दिया है कि रिजल्ट से जुड़ा आधिकारिक अपडेट जल्द जारी किया जाएगा। ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें, क्योंकि नतीजे घोषित होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिल सकता है।राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें...
कमेंट
कमेंट X