सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   GATE 2026 Result Declared at gate2026.iitg.ac.in, Check Your Score Online Now

Gate 2026 Result OUT: गेट परीक्षा का रिजल्ट gate2026.iitg.ac.in पर जारी, फटाफट डाउनलोड करें स्कोर कार्ड

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 19 Mar 2026 03:35 PM IST
विज्ञापन
सार

GATE Result 2026 OUT: आईआईटा गुवाहाटी ने गेट का रिजल्ट 19 मार्च को घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपना परिणाम और स्कोर कार्ड GOAPS पोर्टल पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड 27 मार्च से 31 मई 2026 तक निःशुल्क उपलब्ध रहेगा।

GATE 2026 Result Declared at gate2026.iitg.ac.in, Check Your Score Online Now
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

Gate 2026 Result OUT: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 का परिणाम 19 मार्च 2026 को आईआईटी गुवाहाटी द्वारा घोषित कर दिया गया है। राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना परिणाम ऑनलाइन gate2026.iitg.ac.in और GOAPS पोर्टल पर देख सकते हैं। GATE 2026 का स्कोरकार्ड 27 मार्च से 31 मई 2026 तक निःशुल्क उपलब्ध होगा।

Trending Videos



विज्ञापन
विज्ञापन

IIT GATE 2026 Scorecard: गेट स्कोरकार्ड पर उल्लिखित विवरण

गेट 2026 का स्कोरकार्ड उम्मीदवारों को उनके परीक्षा परिणाम से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है। इसमें उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, प्राप्त GATE 2026 स्कोर, परीक्षा तिथि, उम्मीदवार की श्रेणी, अखिल भारतीय रैंक (AIR) और योग्यता स्कोर जैसी विवरण शामिल होते हैं। उम्मीदवार इन सभी जानकारियों की जांच करके अपनी प्रदर्शन स्थिति और रैंक का सही मूल्यांकन कर सकते हैं।

7 से 15 फरवरी तक हुई परीक्षाएं

गेट 2026 परिणाम में उम्मीदवारों के प्राप्त अंक के साथ उनकी योग्यता (क्वालिफाइंग) स्थिति भी जारी की जाएगी। परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी, और अंतिम उत्तर कुंजी 17 मार्च 2026 को जारी की गई थी। उम्मीदवार अपना परिणाम निर्धारित कटऑफ के आधार पर देख सकते हैं, और जो उम्मीदवार कटऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे, वे GATE काउंसलिंग 2026 के लिए पात्र होंगे।

GATE स्कोर का उपयोग IT, NIT, IIIT और PSU संस्थानों में MTech प्रवेश के लिए किया जा सकता है। स्कोर कार्ड परिणाम घोषित होने की तिथि से तीन वर्षों तक मान्य रहेगा, जिससे उम्मीदवार भविष्य में एमटेक प्रवेश और नौकरी के लिए इसका लाभ उठा सकते हैं।
 

GATE 2026 Result: कैसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट या पोर्टल gate2026.iitg.ac.in या GOAPS पोर्टल पर जाएं।
  • अब Login करें अपने GATE credentials (Enrollment ID और Password/Date of Birth) से।
  • इसके बाद, Login करने के बाद "View Result/Scorecard" लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका GATE 2026 Result और योग्यता स्थिति दिखाई देगी।
  • यदि स्कोरकार्ड डाउनलोड करना हो तो Download Scorecard बटन पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed