सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   GATE 2026 Answer Key Released, Master Question Papers Out; Result Expected Soon

GATE 2026 Answer Key: गेट परीक्षा की उत्तर कुंजी-मास्टर प्रश्न पत्र जारी, फटाफट करें डाउनलोड; जल्द आएगा रिजल्ट

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 19 Mar 2026 10:45 AM IST
विज्ञापन
सार

GATE Answer Key 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी ने परीक्षा की उत्तर कुंजी और मास्टर प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं। रिजल्ट भी जल्द घोषित होने की उम्मीद है।

GATE 2026 Answer Key Released, Master Question Papers Out; Result Expected Soon
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

GATE 2026 Answer Key OUT: इंजीनियरिंग में स्नातक योग्यता परीक्षा (GATE) 2026 से जुड़ा एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी ने परीक्षा के मास्टर प्रश्न पत्र और उनकी आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब इन दस्तावेजों को आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं। यह घोषणा GATE 2026 के परिणाम से ठीक पहले की गई है, जिससे अभ्यर्थी अपने संभावित स्कोर का आकलन कर सकते हैं।

Trending Videos

आज जारी होगा रिजल्ट

आधिकारिक नोटिस के अनुसार GATE 2026 का परिणाम 19 मार्च 2026 को जारी होगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार GOAPS Portal के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपनी Enrollment ID या रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उम्मीदवारों को अपना गेट 2026 स्कोरकार्ड 28 मार्च से 31 मई 2026 के बीच आधिकारिक पोर्टल से डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी। । उम्मीदवार इसे निर्धारित समय तक मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं, जबकि 1 जून से 31 दिसंबर 2026 के बीच स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए प्रति पेपर 500 रुपये का शुल्क देना होगा।

उत्तर कुंजी कैसे करें डाउनलोड?

  • पहले भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “GATE 2026 Answer Key” या “Question Papers” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी परीक्षा का पेपर/ब्रांच चुनें।
  • उत्तर कुंजी और मास्टर प्रश्न पत्र स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान करें।

गेट 2026 परिणाम ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आप GOAPS Portal पर जाएं।
  • अब अपनी Enrollment ID / Email ID और Password दर्ज कर लॉगिन करें।
  • इसके बाद डैशबोर्ड में “GATE 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें।
  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर प्रिंट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed