सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   CBSE 10th Result 2026: Middle East Students to Get Marks Without Exams

CBSE: पश्चिम एशिया में 10वीं के छात्रों को नहीं देना होगा एग्जाम, बोर्ड ने बताया रिजल्ट तैयार करने का फॉर्मूला

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 19 Mar 2026 02:59 PM IST
विज्ञापन
सार

CBSE Middle East 10th Result 2026: सीबीएसई ने मिडिल ईस्ट के छात्रों के लिए कक्षा 10वीं की मुख्य परीक्षा रद्द कर दी है। अब रिजल्ट बोर्ड के बताए फॉर्मूले के अनुसार तैयार किया जाएगा, छात्रों को कोई एग्जाम नहीं देना होगा।

CBSE 10th Result 2026: Middle East Students to Get Marks Without Exams
सीबीएसई ऑफिस लखनऊ/ Lucknow CBSE Office - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

CBSE: सीबीएसई ने पश्चिम एशिया के बिगड़ते हालातों को देखते हुए 10वीं बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी थीं। अब बोर्ड ने एक स्पेशल असेसमेंट स्कीम का एलान किया है, जिसके आधार पर 10वीं के छात्रों का रिजल्ट तैयार किया जाएगा। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि 10वीं की कोई परीक्षा अब नहीं होगी और रिजल्ट के लिए एक फॉर्मूले का इस्तेमाल किया जाएगा। यह खबर उन सभी छात्रों के लिए राहत भरी है, जो एग्जाम कैंसिल होने के बाद चिंतित थे।

Trending Videos


पश्चिम एशिया में इजरायल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ बढ़ती तनाव की वजह से पूरे क्षेत्र में सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए CBSE ने पहले 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द किया था, लेकिन हालात और बिगड़ने पर बोर्ड ने 10वीं की सभी परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया। इसका सीधा असर बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE में पढ़ रहे CBSE के छात्रों पर पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

17 से 28 के बीच हुई कुछ परीक्षाएं  

17 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच कुछ परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की गईं, जिनमें शैक्षणिक विषय जैसे गणित, अंग्रेजी, विज्ञान सहित कुल 6 विषय, 16 भाषाएं और 22 कौशल विषय शामिल थे।

परिणाम तय करने का तरीका

CBSE ने कहा है कि मध्य पूर्व के छात्रों के रिजल्ट जल्द ही इस मूल्यांकन योजना (फॉर्मूला) के आधार पर घोषित किए जाएंगे। छात्रों की उपस्थिति के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा। यानी यह देखा जाएगा कि छात्र कितनी परीक्षाओं में उपस्थित हुए थे। इसके लिए अलग-अलग श्रेणियां हैं:

  • सभी परीक्षाओं में उपस्थित छात्र
  • 4 परीक्षाओं में उपस्थित छात्र
  • 3 परीक्षाओं में उपस्थित छात्र
  • 2 परीक्षाओं में उपस्थित छात्र
  • कंपार्टमेंट श्रेणी के निजी छात्र

क्या है बोर्ड का फॉर्मूला?

  • सभी परीक्षाओं में उपस्थित छात्र: जिन छात्रों ने सभी परीक्षाओं में भाग लिया, उनका रिजल्ट सीधे उनके प्रदर्शन (मार्क्स) के आधार पर तय होगा।
  • परीक्षाओं में उपस्थित छात्र: जिन विषयों की परीक्षा नहीं हुई, उनमे से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले 3 विषयों के औसत अंक लेकर रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
  • परीक्षाओं में उपस्थित छात्र: जिन विषयों की परीक्षा नहीं हुई, उनमे से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले 2 विषयों के औसत अंक पर रिजल्ट तैयार होगा।
  • परीक्षाओं में उपस्थित छात्र: केवल 2 विषयों की परीक्षा देने वाले छात्रों का रिजल्ट शेष विषयों के 2 विषयों के औसत अंक पर आधारित होगा।
  • 2025 या उससे पहले पंजीकृत छात्र (2 विषय तक): यदि उन्होंने अपनी पंजीकृत परीक्षाओं में 1 या 2 में भाग लिया है तो रिजल्ट उनके प्रदर्शन पर आधारित होगा और अगर कोई परीक्षा बची है, तो उन्हें दूसरी बोर्ड परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा।
  • परीक्षा केंद्र बदलने वाले छात्र: जो छात्र अपना परीक्षा केंद्र किसी अन्य देश या शहर में बदल चुके हैं, उनका रिजल्ट उनके द्वारा दी गई परीक्षाओं में हासिल किए गए अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। इसका मतलब है कि परीक्षा केंद्र बदलने से छात्रों के रिजल्ट पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
  • मध्य पूर्व के छात्रों का रिजल्ट: पश्चिम एशिया के सभी छात्र, जिनके क्षेत्र में परीक्षा रद्द की गई है, उनका रिजल्ट बाकी छात्रों के साथ ही घोषित किया जाएगा। यानी इन्हें अलग से रिजल्ट घोषित नहीं किया जाएगा और यह बोर्ड द्वारा तय समय पर जारी होगा।
  • दूसरी बोर्ड परीक्षा में सुधार: छात्रों को अपनी मार्क्स में सुधार करने का मौका दिया जाएगा। अगर कोई छात्र अपने पहले परीक्षा के अंकों से संतुष्ट नहीं है या बेहतर प्रदर्शन करना चाहता है, तो वह दूसरी बोर्ड परीक्षा में बैठकर अपने अंकों को सुधार सकता है।
  • आंतरिक मूल्यांकन: आंतरिक मूल्यांकन एक सालभर चलने वाली प्रक्रिया है और यह पहले ही पूरी हो चुकी है। इसमें छात्रों का स्कूल द्वारा दिया गया प्रदर्शन और उनके मार्क्स शामिल होते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि स्कूलों द्वारा अपलोड किए गए आंतरिक मूल्यांकन के अंक ही मान्य होंगे।
  • फाइनल रिजल्ट और नीति: CBSE द्वारा मूल्यांकन योजना के आधार पर तैयार किया गया रिजल्ट अंतिम और फाइनल माना जाएगा। बोर्ड किसी भी अतिरिक्त परीक्षा का आयोजन नहीं करेगा, सिवाय उस स्थिति के जिसमें बोर्ड का सक्षम अधिकारी विशेष निर्णय ले।
  • कक्षा XII की योजना: कक्षा 12वीं के लिए मूल्यांकन योजना अलग से तय की जाएगी और इसके बारे में बोर्ड बाद में सूचित करेगा। इसका मतलब है कि 12वीं के छात्रों को रिजल्ट के लिए अलग नियम और फॉर्मूला मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed