सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   NIFTEE 2026 Stage 1 Result Declared: Check NIFT Exam Scorecard and Stage 2 Shortlist Details

NIFTEE 2026 Stage-I Result: निफ्ट प्रवेश परीक्षा स्टेज-I के नतीजे जारी, तुरंत करें चेक

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 20 Mar 2026 02:51 PM IST
विज्ञापन
सार

NIFTEE 2026 Stage-I Result 2026: एनटीए ने निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2026 स्टेज-1 का परिणाम 20 मार्च को जारी कर दिया है। परीक्षा 8 फरवरी को 97 शहरों में हुई थी। स्टेज-2 के लिए उम्मीदवारों को 1:4 अनुपात में शॉर्टलिस्ट किया गया है। बीएफटेक का रिजल्ट अलग से जारी होगा।
 

NIFTEE 2026 Stage 1 Result Declared: Check NIFT Exam Scorecard and Stage 2 Shortlist Details
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

NIFTEE Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा (NIFTEE) 2026 के स्टेज-1 का परिणाम आज, 20 मार्च 2026 को जारी कर दिया है। यह परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विभिन्न स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी।

Trending Videos


स्टेज-1 परीक्षा 8 फरवरी 2026 को देशभर के 97 शहरों में स्थित 129 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में आयोजित हुई थी। विभिन्न पाठ्यक्रमों के अनुसार परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) और पेन-पेपर आधारित टेस्ट (PBT) मोड में आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस परीक्षा के माध्यम से बैचलर ऑफ डिजाइन (B.Des.), बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (B.F.Tech.), मास्टर ऑफ डिजाइन (M.Des.), मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट (M.F.M.), मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (M.F.Tech.) और लेटरल एंट्री कार्यक्रमों (B.Des. और B.F.Tech.) में प्रवेश दिया जाएगा। हालांकि, बी.एफ.टेक कार्यक्रम के लिए स्टेज-2 परीक्षा नहीं होती है, इसलिए इसका अंतिम परिणाम अलग से घोषित किया जाएगा।

अगला चरण स्टेज-2

स्टेज-2 के लिए उम्मीदवारों का चयन स्टेज-1 में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। इसमें सिचुएशन टेस्ट, स्टूडियो टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू जैसे चरण शामिल हैं। चयन प्रक्रिया के तहत प्रत्येक सीट के लिए चार उम्मीदवारों (1:4 अनुपात) को शॉर्टलिस्ट किया गया है। वहीं दिव्यांग (PwD) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह आवश्यक है कि वे अपने वर्ग के कट-ऑफ का कम से कम 50% अंक प्राप्त करें।

उम्मीदवारों की स्थिति ऑनलाइन प्रदर्शित की गई है, जिसमें बी.डिज़ाइन के लिए “सिचुएशन टेस्ट के लिए चयनित/अचयनित”, एम.डिज़ाइन, एम.एफ.एम. और एम.एफ.टेक के लिए “इंटरव्यू के लिए चयनित/अचयनित” जैसी जानकारी दी गई है। इसी तरह लेटरल एंट्री कोर्स के लिए स्टूडियो टेस्ट, टेक्निकल एबिलिटी टेस्ट और इंटरव्यू के लिए चयन स्थिति दर्शाई गई है।

कब होगी स्टेज-2 परीक्षा?

स्टेज-2 से संबंधित परीक्षाओं की तिथियां जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

गौरतलब है कि परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों (UFM) का उपयोग करने के कारण दो उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द कर दी गई है। यदि किसी उम्मीदवार को अपना परिणाम डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वह एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या nift@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed