सब्सक्राइब करें

RBSE 10th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे सोमवार को संभावित, पढ़े पल-पल की ताजा आपेडट

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sun, 22 Mar 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Rajasthan Board Class 10th Result 2026 Date, Time: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के करीब 10 लाख विद्यार्थियों को परिणामों का इंतजार है। पूर्व में बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की संभावित तारीख 20 मार्च बताई थी। हालांकि, ताजा जानकारी यह है कि रिजल्ट जारी होने की नई संभावित तारीख 23 मार्च है। रिजल्ट से जुड़ी हर ताजा जानकारी यहां साझा की जा रही है। इस लाइव पर नजर बनाकर रखें।

बिना किसी असुविधा के रिजल्ट देखने के लिए राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के विद्यार्थी अभी यहां पंजीकरण करें...
 

Rajasthan Board 10th Result 2026 Live Updates RBSE High School Result Kab Aayega Roll Number Direct Link Here
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Live Updates - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

04:44 PM, 22-Mar-2026

RBSE 10th Result 2026: पिछले साल 93.60% बच्चे हुए थे पास

पिछले वर्ष राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत 93.60% रहा था। कुल 10,94,186 विद्यार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत थे, जिनमें से 10,71,460 परीक्षा में शामिल हुए।
03:03 PM, 22-Mar-2026

RBSE 10th Result: पास होने के लिए चाहिए होंगे इतने अंक

राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी हैं। कुल मिलाकर एग्रीगेट मार्क्स भी 33% से कम नहीं होना चाहिए। अगर किसी छात्र के 1 या 2 विषयों में अंक 33% से कम आते हैं, तो उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
02:28 PM, 22-Mar-2026

RBSE 10th Result 2026 Date and Time: रिजल्ट से पहले तैयारी जरूरी

ग्राफिक पर क्लिक कर जानें रिजल्ट से पहले कौन सी तैयारियां करनी हैं:

01:44 PM, 22-Mar-2026

RBSE 10th Result 2026: पहली बार नतीजे मार्च में

यह पहली बार है जब आरबीएसई मार्च महीने में रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करेगा और इसी दौरान नतीजों की घोषणा की जाएगी। इसमें उत्तीर्ण प्रतिशत, टॉपर्स के नाम की घोषणा की जाएगी।
03:27 PM, 21-Mar-2026

RBSE 10th Result: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर Results वाले सेक्शन में जाएं।
  • यहां विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से राजस्थान बोर्ड का चयन करें।
  • अब कक्षा 10वीं परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम की कॉपी डाउनलोड कर लें।
01:27 PM, 21-Mar-2026

RBSE 10th Result 2026 Kab Aayega: क्यों हो रही है रिजल्ट में देरी?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन लगभग समाप्त हो चुका है। अब सभी विषयों के अंक पोर्टल पर अपलोड करके संकलित किए जा रहे हैं। इसके बाद यह डेटा संबंधित संस्था को भेजा गया है, जहां अंतिम सत्यापन (फाइनल चेकिंग) किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के पूरी होने के तुरंत बाद रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:39 PM, 20-Mar-2026

RBSE 10th result 2026 kab aayega: 23 मार्च को जारी होगा रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा का परिणाम अब संभावित रूप से 23 मार्च 2026 को घोषित किया जाएगा। शुरू में बोर्ड ने 20 मार्च तक रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन छुट्टियों और मूल्यांकन कार्य में हुई देरी के कारण तारीख आगे बढ़ा दी गई है।   
04:49 PM, 20-Mar-2026

RBSE 10th Result 2026 Date and Time: परिणाम में शामिल होंगे ये विवरण

परिणाम पत्र में प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक, डिवीजन और योग्यता स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विवरण होंगे। छात्रों को मार्कशीट पर लिखे विवरण को अच्छी तरह से चेक करना चाहिए क्योंकि उनकी मूल मार्कशीट इसके आधार पर ही प्रिंट की जाएगी। परिणाम की मूल प्रति बाद में स्कूल से प्राप्त करनी होगी
04:18 PM, 20-Mar-2026

RBSE 10th result 2026 kab aayega: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब निकलेगा?

बोर्ड ने कंफर्म किया है कि रिजल्ट आज, यानी 20 मार्च को जारी नहीं होगा। नतीजे 23 मार्च को जारी किए जा सकते हैं। छुट्टियों और मूल्यांकन प्रक्रिया में देरी के कारण यह निर्णय लिया गया है। 
03:48 PM, 20-Mar-2026

RBSE 10th result 2026: क्या साथ में जारी होंगे 5वीं, 8वीं और 10वीं के नतीजे?

कुछ रिपोर्टों के अनुसार, कक्षा 10 के परिणाम कक्षा 5 और कक्षा 8 की परीक्षाओं के परिणामों के साथ ही घोषित किए जा सकते हैं, और 23 या 24 मार्च को संभावित तिथियों के रूप में चर्चा हो रही है। हालांकि, आरबीएसई ने अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि जारी नहीं की है।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed