सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 on Amar Ujala, Direct Link to Check Class 10 Result

RBSE 10th Result: राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे आज; सबसे पहले अमर उजाला पर देखें अपना रिजल्ट, अभी पंजीकरण करें

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 24 Mar 2026 07:09 AM IST
विज्ञापन
सार

RBSE 10th Result 2026 Direct Link: राजस्थान बोर्ड आज, 24 मार्च को 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का परीक्षा फल जारी करेगा। नतीजे दोपहर 1 बजे प्रकाशित किए जाएंगे। विद्यार्थियों को अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट चेक करने की सुविधा मिलेगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि बिना किसी असुविधा के रिजल्ट देखने के लिए तुरंत पंजीकरण कर लें। पंजीकरण का तरीका और सीधा लिंक नीचे मिलेगा।राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स...
 

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 on Amar Ujala, Direct Link to Check Class 10 Result
RBSE Board High School Result 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Website Direct Link to Download: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित करने जा रहा है। बोर्ड द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 10वीं के नतीजे आज दोपहर 1 बजे जारी किए जाएंगे। इस बार लगभग 10.68 लाख छात्र-छात्राएं अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। हर साल की तरह रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक बढ़ जाता है, जिसके कारण साइट की स्पीड धीमी हो जाती है और छात्रों को परिणाम देखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स...

Trending Videos


ऐसी स्थिति में छात्रों को एक वैकल्पिक सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिसके जरिए वे आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं। अमर उजाला की वेबसाइट पर छात्र बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और साथ ही उसकी डिजिटल कॉपी डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को पहले से पंजीकरण करना होगा, ताकि परिणाम जारी होते ही वे तुरंत अपना स्कोर देख सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

RBSE 10th Result 2026 Download Link: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया

कक्षा 10वीं के विद्यार्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके पंजीकरण कर सकते हैं और रिजल्ट जारी होने पर बिना किसी बाधा के अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं-

  • सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए 'बोर्ड रिजल्ट्स' सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद दिखाई देने वाली सूची में से राजस्थान बोर्ड (RBSE) का चयन करें।
  • अब कक्षा 10वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और 'View Result' पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आगे के उपयोग के लिए ऑनलाइन मार्कशीट को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।


छात्र चाहें तो इस डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी सीधे रिजल्ट पेज पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।


राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स...

RBSE 10th Result 2026: इतने छात्रों को परिणामों का इंतजार

इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 10,68,109 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। ये परीक्षाएं पूरे राज्य में 6194 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच हुआ था। हाईस्कूल परीक्षा की शुरुआत अंग्रेजी विषय के पेपर के साथ की गई थी। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स...

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed